न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCFL में होगी 124 मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

सरकारी कंपनियों में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को हम एक महत्वपूर्ण सूचना देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार की मिनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jul 2023 5:07:01

RCFL में होगी 124 मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

सरकारी कंपनियों में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को हम एक महत्वपूर्ण सूचना देने जा रहे हैं। आपको बता दें कि भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनियों में से एक राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) की ओर से विभिन्न विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू कर दी गई है। कंपनी के भर्ती विज्ञापन (सं.01072023) के अनुसार केमिकल, बॉयलर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, सिविल, सेफ्टी, सीसी लैब, मार्केटिंग, आईटी, ह्यूमन रिसोर्सेस, एचआरडी और एडमिनिस्ट्रेशन में कुल 124 मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती की जानी है। उम्मीदवारों के पास 9 अगस्त तक आवेदन करने का मौका है।

यूं करें आवेदन

इच्छुक और पदानुसार निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आरसीएफएल की आधिकारिक वेबसाइटrcfltd.comपर भर्ती सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक संबंधी एप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस के तहत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 1000 रुपए रखा गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। हालांकि एससी, एसटी, दिव्यांग और भूतपूर्व कर्मचारी वर्गों के उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क से मुक्त रखा गया है।

ये योग्यता करनी होगी पूरी

उम्मीदवारों को राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी (बीई/बीटेक) डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उनकी आयु 1 मई 2023 को 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 और 35 वर्ष भी है। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी व अन्य डिटेल के लिए भर्ती अधिसूचना (नोटिफिकेशन) देख लेना सही रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?