न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडियन कोस्ट गार्ड ने मांगे 350 पदों के लिए आवेदन, जानें-किस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

भारतीय तट रक्षक बल की ओर से हर साल भर्ती निकाली जाती है। अब इस साल के लिए भी भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इंडियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 5:28:46

इंडियन कोस्ट गार्ड ने मांगे 350 पदों के लिए आवेदन, जानें-किस दिन से शुरू होगी प्रक्रिया

भारतीय तट रक्षक बल की ओर से हर साल भर्ती निकाली जाती है। अब इस साल के लिए भी भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नाविक और यांत्रिक पदों के लिए उम्मीदवारों से 350 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), नाविक (जनरल ड्यूटी) और यांत्रिक भर्ती 2023 में शामिल होने के इच्छुक कैंडिडेट्स 8 सितंबर से एप्लाई कर सकते हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 22 सितंबर तक चलेगी।

ये है पदों का विवरण

नाविक (जनरल ड्यूटी) : 260 पद
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) : 30 पद
यांत्रिक (मैकेनिकल) : 25 पद
यांत्रिक (इलेक्ट्रिकल) : 20 पद
यांत्रिक (इलेक्ट्रॉनिक्स) : 15 पद

इस आयु सीमा का करना है पालन

पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता सुनिश्चित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), नाविक (जनरल ड्यूटी) और यांत्रिक पद के लिए एप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का जन्म 1 मई 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए। एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 5, जबकि ओबीसी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी अगर उनके लिए कोई पद आरक्षित हुए तो।

ये है शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (नाविक) और 12वीं (यांत्रिक) उत्तीर्ण कर रखी हो। केवल पुरुष अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

एससी/एसटी वर्ग को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए का ऑनलाइन मोड के माध्यम से नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिये भुगतान करना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चुनाव मेडिकल परीक्षा के दौरान निर्धारित चिकित्सा मानकों को पूरा करने वाले चरण-I, II, III और IV में उनके प्रदर्शन और पद के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?