न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डाक विभाग से मिली खुशखबरी! 30 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, आज से ही शुरू हुए आवेदन

डाक विभाग में सरकारी नौकरी या ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की राह देख रहे हजारों-लाखों युवाओं के लिए एक बढ़िया खबर सामने आई है। भारतीय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Aug 2023 5:00:18

डाक विभाग से मिली खुशखबरी! 30 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, आज से ही शुरू हुए आवेदन

डाक विभाग में सरकारी नौकरी या ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की राह देख रहे हजारों-लाखों युवाओं के लिए एक बढ़िया खबर सामने आई है। भारतीय डाक विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और अन्य अन्य डाक सर्किल में स्थित डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक के 30000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की है। डाक विभाग की ओर से आज गुरुवार (3 अगस्त) को जारी जीडीएस भर्ती 2023 अधिसूचना (Schedule II July 2023) के अनुसार सभी सर्किल के कुल 30041 ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए आज से ही आवेदन किए जा सकते हैं। लास्ट डेट 23 अगस्त निर्धारित की गई है।

यहां करें एप्लाई और इतना है आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे डाक विभाग के जीडीएस एप्लीकेशन पोर्टल indiapostgdsonline.cept.gov.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस के तहत उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग इन करके एप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी तरह से छूट दी गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

हम उम्मीदवारों से कहना चाहते हैं कि वे आवेदन से पहले डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता मानदंडों को जान लें। नोटिफिकेशन के हिसाब से वे ही कैंडिडेट आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा पास की हो और अपने सर्किल से संबंधित आधिकारिक भाषा एक विषय के रूप में पढ़ें हों। साथ ही उम्मीदवारों की आयु 23 अगस्त को 18 वर्ष से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। और जानकारी व अन्य डिटेल के लिए अधिसूचना देखें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?