न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती : इन्हें मिली 5 प्रतिशत अंक की छूट, जानें कब तक करना है आवेदन

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। युवा बढ़-चढ़कर भारी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। इस बीच भर्ती को लेकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Aug 2023 5:02:29

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती : इन्हें मिली 5 प्रतिशत अंक की छूट, जानें कब तक करना है आवेदन

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। युवा बढ़-चढ़कर भारी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। इस बीच भर्ती को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने विभिन्न जिला/यूनिट में कॉन्स्टेबल के 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस के बीच निर्धारित योग्यता में छूट का ऐलान किया है।

राजस्थान पुलिस के जयपुर स्थित महानिदेशक कार्यालय की ओर से सोमवार (21 अगस्त) को जारी अधिसूचना के अनुसार समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकंडरी लेवल) 2022 में निर्धारित न्यूनतम अंकों की सीमा में भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को 5 फीसदी की छूट मिलेगी।

इस छूट के बाद सामान्य/पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए निर्धारित न्यूनतम कट ऑफ 35 फीसदी (105 अंक) हो गया है। पहले यह भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ इन वर्गों की घोषित सीमा 40 प्रतिशत (120 अंक) के समान ही था।

इसी प्रकार एससी/एसटी के भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ अब 31 फीसदी (93 अंक) और टीएसपी एरिया के भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 25 फीसदी (75 अंक) हो गया है। इन दोनों ही कैटेगरी के लिए पहले कट ऑफ क्रमश: 36 प्रतिशत (108 अंक) और 30 प्रतिशत (90 अंक) था।

ये है आवेदन शुल्क

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल (सामान्य/चालक/बैंड/घुड़सवार/श्वानदल/पुलिस दूरसंचार) के 3578 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एप्लाई नहीं किया है वे अब कोताही नहीं बरते क्योंकि इसके 5 दिन ही और बचे हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइटpolice.rajasthan.gov.inपर निर्धारित आवेदन शुल्क 600 रुपए (SC-ST के लिए 400 रुपए) के साथ 27 अगस्त तक एप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद 28 से 30 अगस्त तक उम्मीदवार को आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका दिया जाएगा।

पहले होगा फिजिकल टेस्ट

राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा से पहले फिजिकल टेस्ट कराया जाएगा। फिजिकल के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए फिजिकल पास कर चुके 15 गुना उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी।

पुरुष उम्मीदवार के लिए पैमाना

लंबाई 168 सेमी

सीना कम से कम बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी

महिला उम्मीदवार के लिए पैमाना

लंबाई 152 सेमी

वजन कम से कम 47.5 किग्रा

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?