न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में इन 77 पदों पर भर्ती के लिए मांगे गए हैं आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU, SOL) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में योग्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 5:47:42

दिल्ली यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में इन 77 पदों पर भर्ती के लिए मांगे गए हैं आवेदन

दिल्ली यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU, SOL) ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान से संस्थान में कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की लास्ट डेट 4 नवंबर तक अभ्यर्थी एप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देख लें। सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता अलग-अलग है।

ये है पोस्ट डिटेल

डिप्टी रजिस्ट्रार : 1 पद
अकादमिक समन्वयक : 1 पद
असिस्टेंट रजिस्ट्रार : 3 पद
जूनियर प्रोग्रामर : 2 पद
जूनियर इंजीनियर : 1 पद
वरिष्ठ सहायक : 8 पद
तकनीकी सहायक : 5 पद
स्टेनोग्राफर : 3 पद
असिस्टेंट : 14 पद
जूनियर असिस्टेंट : 37 पद
ड्राइवर : 1 पद
लैब अटेंडेंट : 1 पद

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपए। ओबीसी (एनसीएल) या ईडब्ल्यूएस व महिला अभ्यर्थियों को 800 रुपए देना होगा। एससी-एसटी व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपए तय किए गए हैं।

ऐसे होगा चयन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के वक्त अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों की प्रतियों के साथ ओरिजनल फोटो आईडी के साथ उपस्थित होना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइटweb.sol.du.ac.inपर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर कंटीन्यू टू वेबसाइट लिंक पर क्लिक करें।
- अब Online Application Form for Officer/Staff लिंक पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- एक नए पेज पर क्लिक हियर टू एप्लाई का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अब यहां पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- इसके बाद फॉर्म भरें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?