न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CGPSC : 246 पदों के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, उम्मीदवारों के लिए ये हैं काम की बातें

छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग (CGPSC) 246 खाली पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए CGPSC ने नोटिफिकेशन जारी कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 6:35:56

CGPSC : 246 पदों के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, उम्मीदवारों के लिए ये हैं काम की बातें

छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग (CGPSC) 246 खाली पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए CGPSC ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, आबकारी उप निरीक्षक, लेखा सेवा सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रारम्भिक परीक्षा के लिए 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 30 दिसंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए www.psc.cg.gov.in पर जाएं। आवेदन में गलती सुधार का काम 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक किया जा सकेगा। गलती सिर्फ एक बार ही सुधारी जा सकेगी।

ये है पोस्ट डिटेल

CGPSC 2024 के लिए कुल पदों में से 96 पद सामान्य वर्ग के लिए, 34 पद अनुसूचित जाति के लिए, 85 पद अनुसूचित जनजाति के लिए और 31 पद ओबीसी के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसमें आबकारी उप निरीक्षक के सबसे अधिक 90 पद, डिप्टी कलेक्टर के 7 पद और डीएसपी के लिए 21 पद हैं। पिछली बार डीएससी का पद नहीं था। टैक्स इंस्पेक्टर के 37 पदों पर परीक्षा होगी, जबकि लेखा सेवा के लिए 32 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते मुख्य परीक्षा से पहले डिग्री पूरी हो। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 तक होगी। जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए 5 वर्ष की छूट उपलब्ध है। सरकारी कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक पात्रता मानदंडों के तहत आयु सीमा में अतिरिक्त छूट का लाभ ले सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं मुख्य परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

छत्तीसगढ़ पीसीएस की परीक्षा में सबसे पहले एक लिखित परीक्षा होती है। इसमें जो उम्मीदवार पास होते हैं वे फिर इंटरव्यू में शामिल होते हैं। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है। आखिर में मेरिट के अनुसार उम्मीदवारों को उनका पद दिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?