न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार में 12वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, BSSC ने निकाली 11098 वेकेंसी, इस दिन से करें आवेदन

बिहार में 12वीं पास कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर सामने आया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Sep 2023 5:33:59

बिहार में 12वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, BSSC ने निकाली 11098 वेकेंसी, इस दिन से करें आवेदन

बिहार में 12वीं पास कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार अवसर सामने आया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 11098 पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुके युवा BSSC इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 27 सितंबर से शुरू होगा।

इसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटbssc.bihar.gov.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा करा सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 11 नवंबर तक है। बीएसएससी की इस भर्ती के तहत निम्न वर्गीय लिपिक के 3927, राजस्व कर्मचारी के 3559, पंचायत सचिव के 3532, फाइलेरिया निरीक्षक के 69, सहायक अनुदेशक के 7 और टाइपिस्ट कम क्लर्क के 4 पद भरे जाएंगे।

ये है आयु सीमा

सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच निर्धारित है, जबकि सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसी तरह ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 40 तथा एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये है एप्लीकेशन फीस

सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपए है। एससी/एसटी (बिहार राज्य के मूल निवासी), शारीरिक रूप से विकलांग, बिहार राज्य की महिला उम्मीदवारों के लिए 135 रुपए है, जबकि अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 540 रुपए ही है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी स्ट्रीम में 12वीं परीक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही कुछ पदों के लिए अंग्रेजी और हिंदी में टाइपिंग स्पीड मांगी गई है। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग की जानकारी होना भी आवश्यक है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। प्रारंभिक लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी। भर्ती से 5 गुना उम्मीदवारों को PT में पास किया जाएगा। इसके बाद ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?