Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर चीला : इस लजीज चीज के साथ करें सुबह की शुरुआत, पूरा दिन अच्छा बना रहेगा मूड #Recipe

नाश्ता हमेशा पौष्टिकता से भरपूर होना चाहिए। हालांकि कई बार पौष्टिक ब्रेकफास्ट होने के बावजूद परिवार के लोग इसमें दिलचस्पी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 May 2024 4:06:02

पनीर चीला : इस लजीज चीज के साथ करें सुबह की शुरुआत, पूरा दिन अच्छा बना रहेगा मूड #Recipe

नाश्ता हमेशा पौष्टिकता से भरपूर होना चाहिए। हालांकि कई बार पौष्टिक ब्रेकफास्ट होने के बावजूद परिवार के लोग इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाते। उनका ध्यान स्वाद पर रहता है। आज हम आपको एक ऐसी डिश बताने जा रहे हैं, जो हेल्थ के साथ टेस्ट के मामले में भी सबको खुश कर देगी। हम बात कर रहे हैं पनीर चीला की। यह डिश न सिर्फ जायकेदार होती है, बल्कि इसमें मौजूद पनीर और मूंग दाल शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही पौष्टिकता से भी भर देते हैं। सुबह की शुरुआत इस लजीज चीज के साथ करेंगे तो दिनभर आपका मूड मस्त बना रहेगा। हमारा मानना है यह घर के सभी सदस्यों को पसंद आएगी, चाहे वो छोटा हो या बड़ा।
paneer cheela,paneer cheela breakfast,paneer cheela morning,paneer cheela ingredients,paneer cheela recipe,paneer cheela healthy,paneer cheela tasty,paneer cheela delicious,paneer cheela mood सामग्री (Ingredients)

पनीर – 1/2 कप
धुली मूंग दाल – 1/2 कप
हींग – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया – 1/4 कप
हरी मिर्च – 4
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल/मक्खन
नमक – स्वादानुसार paneer cheela,paneer cheela breakfast,paneer cheela morning,paneer cheela ingredients,paneer cheela recipe,paneer cheela healthy,paneer cheela tasty,paneer cheela delicious,paneer cheela mood विधि (Recipe)

- सबसे पहले धुली मूंग की दाल को रातभर भिगोकर रख दें। अब पनीर लें और उसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक काट लें। अब भिगोई हुई दाल को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें।
- इसे पीसने से पहले अदरक, हरी मिर्च, नमक और आधा कप पानी भी इसमें मिला दें।
- अब दाल के पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इसमें हींग डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- अब एक अलग बर्तन लें और उसमें कद्दूकस किया पनीर, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और चाट मसाला मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर रखकर थोड़ा सा तेल डालें।
- अब तवे के बीच में मूंग दाल का पेस्ट डालकर उसे चारों तरफ गोलाकार में फैलाएं।
- जब चीला नीचे की तरफ से सिक जाए तो उसे पलट दें और चम्मच की मदद से तेल को चीले के चारों और फैला दें।
- इसी तरह दोनों साइड से चीले को अच्छी तरह से सेंक लें। जब चीला सिक जाए तो गैस को बंद कर दें।
- इसके बाद चीले को एक प्लेट में उतार लें। उसमें 2 चम्मच पनीर की स्टफिंग डालकर फैला दें।
- अब चीले को बीच से मोड़ दें। इस तरह तैयार है टेस्टी पनीर चीला। इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology