न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राइस समोसा : नई डिश ट्राई करने की सोच रहे हैं तो इस पर जरूर करें विचार, बनाना भी है आसान #Recipe

आलू का समोसा पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रिय है। इसका नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। आज बाजार में भले ही कितने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 4:10:15

राइस समोसा : नई डिश ट्राई करने की सोच रहे हैं तो इस पर जरूर करें विचार, बनाना भी है आसान #Recipe

आलू का समोसा पूरे देश में जबरदस्त लोकप्रिय है। इसका नाम सुनते ही किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है। आज बाजार में भले ही कितने ही प्रकार के चटपटे फास्ट फूड आ गए, लेकिन समोसे का कोई मुकाबला नहीं। यह जबरदस्त स्ट्रीट फूड है। आज हम आपको राइस समोसा की रेसिपी बताएंगे, जो आलू समोसे की जैसे ही स्वाद से भरपूर होता है। आप अगर खाने के शौकीन हैं और नई चीज को ट्राई करने में कोई दिक्कत नहीं है तो आपके लिए यह एक परफेक्ट डिश है। हमारा मानना है कि इसे जो भी खाएगा उसका दिल खुश हो जाएगा। यह बनाने में काफी आसान है और इसे किसी भी वक्त बनाया जा सकता है।

राइस समोसा : नई डिश ट्राई करने की सोच रहे हैं तो इस पर जरूर करें विचार, बनाना भी है आसान #Recipe

सामग्री (Ingredients)

चावल पके – 1 कप
मैदा – 1 कप
मक्खन – 1/2 टेबल स्पून
हरे प्याज कटे – 1/4 कप
चिली सॉस – 1 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
देसी घी – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

राइस समोसा : नई डिश ट्राई करने की सोच रहे हैं तो इस पर जरूर करें विचार, बनाना भी है आसान #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल साफ करें और उन्हें कुकर में पका लें। चावल पकने के बाद उन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद हरे प्याज लें और उसके सफेद भाग और पत्तों के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
- अब मिक्सिंग बाउल में मैदा डालें और 1 चम्मच पिघला हुआ देसी घी डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें चुटकीभर नमक डालकर मिला लें। फिर मैदा में थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
- आटा गूंथने के बाद 15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में मक्खन डालें और उसे गरम करें।
- मक्खन पिघलने के बाद उसमें बारीक कटे हरे प्याज डालें और लगभग 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- फिर इसमें पके हुए चावल, चिली सॉस और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स कर दें।
- बड़ी चम्मच से चलाते हुए चावल 2 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और चावल ठंडे होने दें।
- समोसे में भरने के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है।
- अब मैदा का आटा लेकर उसकी लोइयां बना लें। इसके बाद एक लोई लें और उसे लंबा बेलें, फिर चाकू की मदद से बीच से काट लें।
- अब एक हिस्सा उठाएं और उसे कोन की तरह बनाएं और उसमें स्टफिंग की फिलिंग कर ऊपर की तरफ के किनारे पर पानी लगाकर समोसा चिपका दें।
- इसी तरह एक-एक कर समोसे बनाते जाएं और उन्हें प्लेट में अलग रखते जाएं।
- समोसे बनने के बाद कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो कड़ाही की क्षमता के मुताबिक समोसे डालकर डीप फ्राई करें।
- समोसे को पलटते हुए सेकें जिससे दोनों ओर से अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं।
- जब समोसे क्रिस्पी और सुनहरे हो जाएं तो उन्हें प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारे समोसे डीप फ्राई कर लें। इन्हें हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री