न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर मसाला : इसे खाने वाला हो जाता है खुश, सर्दियों में खूब पसंद की जाती है यह चटपटी डिश #Recipe

कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें चाहे रोजाना पनीर की डिश खिला दो वो बोर नहीं होते। कह सकते हैं कि वे पनीर के दीवाने होते हैं। आज हम उन्हीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jan 2024 4:03:52

पनीर मसाला : इसे खाने वाला हो जाता है खुश, सर्दियों में खूब पसंद की जाती है यह चटपटी डिश #Recipe

कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें चाहे रोजाना पनीर की डिश खिला दो वो बोर नहीं होते। कह सकते हैं कि वे पनीर के दीवाने होते हैं। आज हम उन्हीं लोगों को ध्यान में रखते हुए पनीर की एक लजीज डिश बता रहे हैं। पनीर मसाला सर्दियों में खूब पसंद की जाती है। इसका स्पेशल स्वाद इसे खास बनाता है। ढाबे के जैसी पनीर मसाला की सब्जी बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। हमें भरोसा है कि इसे खाने वाला इसकी तारीफ करने से नहीं चूकेगा। आपने अगर अब तक इस रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से बनाएं। इसे रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व करें।

paneer masala,paneer masala ingredients,paneer masala  recipe,paneer masala spicy dish,paneer masala tasty,paneer masala  delicious,paneer masala  winter,paneer masala healthy

मैरिनेशन के लिए सामग्री (Ingredients)

पनीर क्यूब्स – 2 कप
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून

ढाबा मसाला के लिए सामग्री (Ingredients)

धनिया के बीज – 2 टी स्पून
काली मिर्च – 1/4 टी स्पून
लौंग – 3-4
फली इलायची – 2
सौंफ – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
दालचीनी – 1/2 इंच टुकड़ा

करी के लिए सामग्री (Ingredients)

दही – 1/2 कप
प्याज – 1
टमाटर – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
धनिया पत्ती – 3 टेबल स्पून
लौंग – 3-4
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
तेजपत्ता – 1
देसी घी – 2 टेबल स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून

paneer masala,paneer masala ingredients,paneer masala  recipe,paneer masala spicy dish,paneer masala tasty,paneer masala  delicious,paneer masala  winter,paneer masala healthy

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें पनीर क्यूब्स डाल दें।
- इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद पनीर क्यूब्स को आधा घंटे के लिए मैरिनेट होने को रख दें।
- तय समय के बाद एक कड़ाही में 1 टेबल स्पून घी डालकर गरम करें।
- घी पिघलने के बाद इसमें मसालेदार पनीर डालकर सुनहरा फ्राई करें, फिर अलग रख दें।
- अब एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें धनिया बीज, जीरा, काली मिर्च, लौंग, फली इलायची, दालचीनी और सौंफ डालकर धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट करें।
- जब मसालों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो गैस बंद कर दें और इन्हें मिक्सर की मदद से ग्राइंड कर मसाला पाउडर को एक बाउल में अलग रखें।
- अब कड़ाही में 2 टेबल स्पून देसी घी और 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें।
- जब घी और तेल गरम हो जाए तो उसमें तेजपत्ता, लौंग, जीरा, फली इलायची और दालचीनी डालकर भूनें।
- मसालों में खुशबू आने तक भूनें। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर तब तक पकाएं जब तक कि प्याज हल्का भूरा न हो जाए।
- इसके बाद तैयार किया मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- धीमी आंच पर कुछ देर तक पकाने के बाद इसमें कटे टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
- फिर दही डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए ग्रेवी बनाएं। ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक कि ये तेल न छोड़ दें।
- इसके बाद इसमें जरूरत के मुताबिक पानी मिलाएं और पकाएं।
- जब ग्रेवी में उबाल आने लगे और गाढ़ी होने लग जाए तो इसमें पहले से फ्राई किए गए पनीर को डाल दें और करछी से ग्रेवी के साथ मिक्स कर दें।
- अब कड़ाही को ढककर सब्जी को 5 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद गरम मसाला, कसूरी मेथी और हरी धनिया पत्ती डालकर मिला दें। तैयार है पनीर मसाला।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम