Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर कोफ्ता : स्पेशल टेस्ट के चलते हो जाएंगे पसंद करने को मजबूर, खास मौके और बन जाएंगे खास #Recipe

पनीर कोफ्ता एक ऐसी डिश है जिसमें सबका दिल जीतने की क्षमता है। इसका स्वाद ही कुछ ऐसा है जो इसे पसंद करने के लिए मजबूर कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 4:37:32

पनीर कोफ्ता : स्पेशल टेस्ट के चलते हो जाएंगे पसंद करने को मजबूर, खास मौके और बन जाएंगे खास #Recipe

पनीर कोफ्ता एक ऐसी डिश है जिसमें सबका दिल जीतने की क्षमता है। इसका स्वाद ही कुछ ऐसा है जो इसे पसंद करने के लिए मजबूर कर देता है। इसमें डाले जाने वाले ड्राई फ्रूट्स इस डिश का स्वाद दोगुना कर देते हैं। खास मौकों के लिए भी यह परफेक्ट डिश है। इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त परोसा जा सकता है। इसके लिए तैयार की जाने वाली ग्रेवी इस सब्जी के जायके में तड़का लगा देती है। ग्रेवी के लिए ड्राई फ्रूट्स और दही का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी अगर घर में ही इसका मजा लेना चाहते हैं तो आसानी से इसे बना सकते हैं। विशेष अवसरों के अलावा आम दिनों में भी यह डिश बनाई जा सकती है।
paneer kofta,paneer kofta special dish,paneer kofta special occasion,paneer kofta ingredients,paneer kofta recipe,paneer kofta tasty,paneer kofta delicious,paneer kofta guest सामग्री (Ingredients)

पनीर कद्दूकस – 1 कप
आलू उबले कद्दूकस – 2
मावा – 1/2 कप
मैदा – 50 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
सरसों तेल – 3 टेबल स्पून
किशमिश – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए

टमाटर प्यूरी – 1 कप
दही – 1/2 कप
दूध – 100 ग्राम
प्याज कटा – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – डेढ़ टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 2
लौंग – 10
जीरा – 2 टी स्पून
दालचीनी – 2 टुकड़े
हरी इलायची – 6
बड़ी इलायची – 2
चीनी – 1/2 टी स्पून
रिफाइंड तेल – 3 टेबल स्पून paneer kofta,paneer kofta special dish,paneer kofta special occasion,paneer kofta ingredients,paneer kofta recipe,paneer kofta tasty,paneer kofta delicious,paneer kofta guest विधि (Recipe)

- सबसे पहले आलू को उबालें और उन्हें छीलकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस आलू, कद्दूकस पनीर और मावा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद इस मिश्रण में जीरा, धनिया, किशमिश, हल्दी, अदरक-लहसुन पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद हरी धनिया पत्ती और सरसों का तेल डालकर मिश्रण अच्छे से गूंथ लें। मिश्रण को तब तक गूंथें जब तक कि एक सख्त पेस्ट न बन जाए।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद इसमें पेस्ट से कोफ्ते बनाकर डालें और फ्राई करें। तैयार कोफ्ते एक प्लेट में निकालकर रख लें।
- अब कड़ाही में रिफाइंड तेल डालकर गरम करें। इसमें तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी सहित सभी सूखे साबुत मसाले डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद इसमें प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।
- प्याज को हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी और दूध डालकर पकने दें। जब ग्रेवी थोड़ी पक जाए तो इसमें दही और चीनी डालकर मिला दें।
- अब कड़ाही को ढंक दें और 15 मिनट तक ग्रेवी को धीमी आंच पर पकने दें। इसके बाद ग्रेवी में फ्राइड कोफ्ते डालकर मिक्स कर दें।
- 5 मिनट तक सब्जी को और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। पनीर कोफ्ते बनकर तैयार हो चुके हैं। इसे हरी धनिया पत्ती और नींबू रस डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology