न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पालक के पराठे से भर जाता है पेट, पर मन नहीं भरता, सेहत के लिए भी होती है परफेक्ट डिश #Recipe

सर्दी में पराठे का कुछ ज्यादा ही मजा आता है। आलू, गोभी, मूली, मेथी, पालक सहित कई चीजें हैं जिनके पराठे लाजवाब होते हैं। इन्हें खाकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 4:00:53

पालक के पराठे से भर जाता है पेट, पर मन नहीं भरता, सेहत के लिए भी होती है परफेक्ट डिश #Recipe

सर्दी में पराठे का कुछ ज्यादा ही मजा आता है। आलू, गोभी, मूली, मेथी, पालक सहित कई चीजें हैं जिनके पराठे लाजवाब होते हैं। इन्हें खाकर पेट भले ही भर जाए, लेकिन मन नहीं भरता। वैसे भी इस मौसम में पेट की आग तेज होने से भारी खाना भी आसानी से हजम हो जाता है। आज हम आपको पालक के पराठे बनाना सिखाएंगे। वैसे तो इसे दिन में किसी भी भोजन में बनाएं, लेकिन ब्रेकफास्ट के लिए यह परफेक्ट चोइस है। पालक में प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसके पराठे टेस्टी और हेल्दी दोनों तरीके से सही रहेंगे। पालक पराठा बनाने में ज्यादा सामग्री नहीं लगती। इसे बनाना काफी आसान है और यह जल्दी तैयार हो जाते हैं। आप इसे सॉस, चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।

palak paratha recipe,spinach paratha for breakfast,healthy winter breakfast ideas,nutritious breakfast paratha,easy palak paratha recipe,indian winter breakfast recipes,winter morning meal with palak paratha,homemade spinach flatbread,quick and tasty palak paratha,vegetarian winter breakfast dish

सामग्री (Ingredients)

आटा – 2 कप
पालक कटा – 2 कप
अदरक कटी – 1/2 टी स्पून
लहसुन – 3 कलियां
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 1-2
तेल – 3-4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

palak paratha recipe,spinach paratha for breakfast,healthy winter breakfast ideas,nutritious breakfast paratha,easy palak paratha recipe,indian winter breakfast recipes,winter morning meal with palak paratha,homemade spinach flatbread,quick and tasty palak paratha,vegetarian winter breakfast dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पालक को धोकर उसके डंठल को तोड़ लें। इसके बाद पालक के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
- फिर हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हरा धनिया भी बारीक काट लें।
- अब मिक्सर जार में हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और अदरक डालकर पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद एक बर्तन में आटा छान लें। चाहें तो पालक को भी पीसकर प्यूरी बना सकते हैं।
- आटे में चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसमें बारीक कटा पालक और अदरक-लहसुन-हरा धनिया का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- मिश्रण में 1 चम्मच तेल डालने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पराठे का आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आटा सैट होने के लिए 15-20 तक अलग रख दें।
- तय समय के बाद आटा लेकर एक बार और गूंथ लें।
- इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- इस दौरान आटे की समान अनुपात की लोइयां बना लें। एक लोई लेकर उसे पराठे के जैसा गोल या तिकोना बेल लें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं और पराठा डालकर सेकें।
- पराठे को पलट-पलटकर दोनों ओर से तब तक सेकें जब तक कि वो क्रिस्पी न हो जाए।
- इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों से पराठे बनाकर सेक लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम