न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कटहल कोरमा : नॉनवेज खाने वाले लोगों को भी पसंद आती है यह सब्जी, एक बार जरूर करें ट्राई #Recipe

जिस तरह से जिंदगी में हर रंग का होना जरूरी है, उसी तरह से खाने में भी अलग-अलग स्वाद होना जरूरी है। हमेशा फिक्स चीजें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 4:12:35

कटहल कोरमा : नॉनवेज खाने वाले लोगों को भी पसंद आती है यह सब्जी, एक बार जरूर करें ट्राई #Recipe

जिस तरह से जिंदगी में हर रंग का होना जरूरी है, उसी तरह से खाने में भी अलग-अलग स्वाद होना जरूरी है। हमेशा फिक्स चीजें खाने से किसी को भी बोरियत हो सकती है। ऐसे में जब भी मौका मिले कुछ नया जरूर ट्राई करना चाहिए। आज हम आपको रूटीन सब्जी के बजाय लीक से हटकर एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से आपको पसंद आएगी। कटहल कोरमा एक ऐसी सब्जी है, जिसे नॉनवेज खाने वाले लोग भी बहुत पसंद करते हैं। आमतौर पर घरों में कटहल की सब्जी तो बनाई जाती है, लेकिन आप चाहें तो कटहल का कोरमा भी आजमा सकते हैं। इसे बनाने के लिए हमारी आसान रेसिपी फॉलो करें।

kathal korma,kathal korma sabji,kathal korma vegetarian,kathal korma non vegetarian,kathal korma dish,kathal korma tasty,kathal korma delicious,kathal korma ingredients,kathal korma recipe

सामग्री (Ingredients)

कटहल उबला – 1/2 किलो
प्याज बारीक कटे – 2
टमाटर पेस्ट – 4 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 टी स्पून
बटर – 2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 2 टी स्पून
तेजपत्ता – 2
जीरा – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
चीनी – 1 टी स्पून
तेल

kathal korma,kathal korma sabji,kathal korma vegetarian,kathal korma non vegetarian,kathal korma dish,kathal korma tasty,kathal korma delicious,kathal korma ingredients,kathal korma recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर गैस पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें। जीरा जब चटकने लग जाए तो कटा हुआ प्याज और तेजपत्ता डालकर इसे भून लें।
- जब प्याज का रंग लाइट ब्राउन होने लगे तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला दें।
- इसे लगभग पांच मिनट तक फ्राई करें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर लगभग 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
- इस मिश्रण में टमाटर का पेस्ट डालकर सभी मसालों को अच्छी तरह से भून लें।
- जब ग्रेवी का तेल ऊपर आने लगे तो ये मसाला अच्छे से भुन जाने का संकेत है।
- अब इसमें बटर डालकर 2-3 मिनट तक भून लें। जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें कसूरी मेथी, नमक, चीनी डालकर अच्छे से मिलाकर चलाएं।
- अब इस ग्रेवी में पहले से उबालकर रखा कटहल डाल दें और मसाले को कटहल के साथ अच्छे से मिला दें।
- अब इसमें डेढ़ कप पानी डाल दें और कड़ाही को ढंककर तेज आंच पर लगभग पांच मिनट तक पकने दें।
- पांच मिनट बाद आप ढक्कन खोल कर चेक कर लें कि कटहल कोरमा अच्छे से पका है या नहीं।
- कोरमा के पकने पर गैस बंद कर दें. इस तरह तैयार है कटहल कोरमा। इसे हरा धनिया पत्ती से गार्निश कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम