न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मसाला वड़ा : बच्चे-बड़े सबके मन को भा जाएगी यह डिश, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट #Recipe

साउथ इंडियन फूड नाश्ते के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। मसाला डोसा, इडली, उत्तपम हो या फिर मसाला वड़ा ये न सिर्फ स्वाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 4:17:47

मसाला वड़ा : बच्चे-बड़े सबके मन को भा जाएगी यह डिश, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट #Recipe

साउथ इंडियन फूड नाश्ते के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। मसाला डोसा, इडली, उत्तपम हो या फिर मसाला वड़ा ये न सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होते हैं। आजकल ज्यादातर घरों में इन डिश का मजा लिया जाने लगा है। आप अगर रूटीन ब्रेकफास्ट से बोर हो चुके हैं और इसमें कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो मसाला वड़ा एक शानदार चोइस हो सकता है। इसे बनाना काफी आसान है और यह झटपट तैयार हो जाता है। यह डिश बच्चे हो या बड़े सबको पसंद आती है। आपने अगर अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारी रेसिपी आपके लिए बेहद मददगार साबित होगी। इसे गरमागरम सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें।

masala vada,masala vada tasty,masala vada delicious,masala vada ingredients,masala vada recipe,masala vada breakfast,masala vada sambhar,masala vada south indian dish

सामग्री (Ingredients)

उड़द दाल – 2 कप
प्याज बारीक कटे – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी – 1
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
कढ़ी पत्ते – 5-6
तेल – 1 कप
नमक – स्वादानुसार

masala vada,masala vada tasty,masala vada delicious,masala vada ingredients,masala vada recipe,masala vada breakfast,masala vada sambhar,masala vada south indian dish

विधि (Recipe)

- सबसे पहले उड़द की दाल लें और उसे अच्छी तरह से साफ कर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद दाल में से पानी छानकर उसे मिक्सर की सहायता से बारीक पीस लें।
- पिसी दाल को एक मिक्सिंग बाउल में निकालकर अलग रख लें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, कटा कढ़ी पत्ता और 1 टेबल स्पून हरा धनिया डालकर मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- इस दौरान दाल के पेस्ट को हथेली पर रखकर उसे वड़े का आकार दें और तेल गरम हो जाने पर उसे कड़ाही में डालकर डीप फ्राई करें।
- एक-एक कर कड़ाही में वड़े बनाकर डालते जाएं। इन्हें तब तक डीप फ्राई करें जब तक कि दोनों ओर से इनका रंग सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाएं।
- इसी तरह सारे पेस्ट से वड़े बनाकर उन्हें तल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें

पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची

जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह

रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'

बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी

iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें

Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री

रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च

आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम