Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मखाना भेल : इस टेस्टी और हेल्दी डिश के साथ करें दिन की शुरुआत, स्नैक्स के रूप में भी है हिट #Recipe

मखाना से कई प्रकार के व्यंजन बनते हैं। ये सभी अपने अनूठे स्वाद के लिए जाने जाते हैं। मखाने से बनी भेल टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 4:14:01

मखाना भेल : इस टेस्टी और हेल्दी डिश के साथ करें दिन की शुरुआत, स्नैक्स के रूप में भी है हिट #Recipe

मखाना से कई प्रकार के व्यंजन बनते हैं। ये सभी अपने अनूठे स्वाद के लिए जाने जाते हैं। मखाने से बनी भेल टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है। दिन की बेहतरीन शुरुआत करने के लिए यह शानदार रेसिपी है। दिन में हल्की-फुल्की भूख महसूस होने पर भी इसे स्नैक्स के रूप में आजमाया जा सकता है। मुरमुरे की भेल का स्वाद तो आपने कई बार लिया होगा, लेकिन भेल की नई वैराइटी को ट्राई करना चाहते हैं तो यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसे बनाना काफी आसान है और यह मिनटों में तैयार हो जाती है। इसके लिए मूंगफली दाने, टमाटर, चुकंदर, गाजर सहित अन्य चीजों को मिलाया जा सकता है। इसमें कई तरह के मसाले भी प्रयोग किए जाते हैं। इमली की मीठी चटनी और पुदीना-धनिया की हरी चटनी से इसका स्वाद बढ़ जाता है।
makhana bhel,makhana bhel breakfast,makhana bhel snacks,makhana bhel morning,makhana bhel tasty,makhana bhel healthy,makhana bhel ingredients,makhana bhel recipe,makhana bhel spicy dish सामग्री (Ingredients)

मखाना – 2 कप
मूंगफली दाने – 1/2 कप
प्याज बारीक कटा – 1/2 कप
टमाटर बारीक कटे – 1/2 कप
गाजर बारीक कटी – 1/2 कप
चुकंदर बारीक कटे – 1/2 कप
हरी मिर्च कटी – 2
धनिया पत्ती कटी – 1/4 कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 3-4 टी स्पून
हरी चटनी – जरूरत के अनुसार
इमली की चटनी – जरूरत के अनुसार
सेव – 1/4 कप
नमक – स्वादानुसार makhana bhel,makhana bhel breakfast,makhana bhel snacks,makhana bhel morning,makhana bhel tasty,makhana bhel healthy,makhana bhel ingredients,makhana bhel recipe,makhana bhel spicy dish विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें मूंगफली दाने डालकर भूनें।
- जब दाने अच्छी तरह से फ्राई हो जाएं तो उन्हें एक कटोरी में निकाल लें। अब कड़ाही में मखाने डालें और उन्हें भी भूनें।
- मखाने अच्छी तरह से 5-6 मिनट तक भूनने के बाद उसमें लाल मिर्च पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिलाएं और फ्राई करें।
- मखाने जब ठीक से फ्राई हो जाएं तो गैस बंद कर दें और उन्हें एक बाउल में निकाल लें। अब प्याज और टमाटर लेकर उनके बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
- इसके बाद चुकंदर व गाजर को भी बारीक काटें। अब एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें भुने मूंगफली दाने और मखाने डालकर ठीक ढंग से मिलाएं।
- इसके बाद बारीक कटी प्याज, टमाटर, चुकंदर और गाजर डालें और उन्हें भी मिक्स करें। इस मिश्रण में चाट मसाला, हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालकर मिला लें।
- फिर कटा हुआ हरा धनिया और हरी मिर्च डाल दें। टेस्टी मखाना भेल बनकर तैयार हो चुकी है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से हरी धनिया पत्ती और सेव गार्निश कर परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology