Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मेजबान हो या मेहमान दोनों पर चढ़ जाएगा केसर पेड़ा का रंग, इस मिठाई में है कुछ ऐसी बात #Recipe

हमारे देश में मावे की मिठाइयां काफी लोकप्रिय हैं। मावे से बनी कोई भी मिठाई हो, वह लोगों की जबान पर जादू चला ही देती है। इनका स्वाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 4:46:20

मेजबान हो या मेहमान दोनों पर चढ़ जाएगा केसर पेड़ा का रंग, इस मिठाई में है कुछ ऐसी बात #Recipe

हमारे देश में मावे की मिठाइयां काफी लोकप्रिय हैं। मावे से बनी कोई भी मिठाई हो, वह लोगों की जबान पर जादू चला ही देती है। इनका स्वाद हमेशा याद रखने वाला होता है। इससे बनने वाली एक ऐसी ही मिठाई है केसर पेड़ा। इसे खाते ही हर कोई इसका मुरीद हो जाता है। उसे यही लगता है कि जल्द से जल्द फिर से यही स्वीट डिश खाने को मिले। बता दें कि मावा और केसर से तैयार होने वाला केसर पेड़ा आसानी से बनाया जा सकता है। आपने अगर कभी यह डिश नहीं बनाई है तो हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है। घर पर इसे जब चाहे बनाकर आप भी इसका लुत्फ लें और मेहमानों को भी इसे चखने का मौका दें।
kesar peda,indian sweet,dessert recipe,traditional indian dessert,easy peda recipe,homemade kesar peda,saffron peda,festive sweet,indian milk sweet,diwali sweet recipe सामग्री (Ingredients)

मावा (खोया) – 2 कप
केसर – 1/4 टी स्पून
दूध – 1 टी स्पून
चीनी पाउडर – 1/2 कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून kesar peda,indian sweet,dessert recipe,traditional indian dessert,easy peda recipe,homemade kesar peda,saffron peda,festive sweet,indian milk sweet,diwali sweet recipe विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक छोटी सी बाउल में 1 चम्मच दूध डालें और उसमें केसर डालकर अच्छी तरह से घोल लें।
- अब केसर के घोल को ढककर अलग रख दें। अब एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- इसमें मावा मसलकर भुनने के लिए डाल दें। अब मावा को करछी की मदद से चलाते हुए 7-8 मिनट तक चलाएं।
- मावा को तब तक भूनना है जब तक कि उसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब मिश्रण को एक थाली या ट्रे में निकालकर फैला दें और 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे मावा अच्छी तरह से ठंडा हो सके।
- मावा ठंडा हो जाने के बाद उसमें चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद मिश्रण में केसर का घोल डालकर हल्के हाथों से मिला दें। अब मिश्रण को ढक दें और उसे आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- तय समय के बाद मावा मिश्रण को फ्रिज से निकाल लें और उसे अच्छी तरह से मिलाते हुए आटा गूंथ लें।
- अब तैयार आटे के बराबर अनुपात में बांट लें। अब एक भाग को लेकर उसे पहले गोल करें फिर हाथ से हल्के से दबाकर पेड़े का आकार दें।
- इसी तरह एक-एक कर केसर पेड़े तैयार कर प्लेट में रखते जाएं। आखिर में पेड़े के ऊपर एक-दो केसर के धागे लगा दें।
- फिर इसे दोबारा क्लिंग रैप कर दें और 4-5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें जिससे पेड़े सख्त हो जाएं। तैयार है केसर पेड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology