न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुड़ पारे से है सेहत और स्वाद का पुराना याराना, यह स्वीट डिश विंटर सीजन को बना देगी मजेदार #Recipe

गुड़ वैसे तो 12 महीने बाजार में उपलब्ध रहता है, लेकिन शीत ऋतु में इसकी बात ही कुछ और होती है। यहां तक कि गुड़ को सर्दियों का राजा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 4:28:05

गुड़ पारे से है सेहत और स्वाद का पुराना याराना, यह स्वीट डिश विंटर सीजन को बना देगी मजेदार #Recipe

गुड़ वैसे तो 12 महीने बाजार में उपलब्ध रहता है, लेकिन शीत ऋतु में इसकी बात ही कुछ और होती है। यहां तक कि गुड़ को सर्दियों का राजा कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। गुड़ हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ की तासीर गरम होती है। यह पाचन में भी मदद करता है। आज हम आपको गुड़ पारे की रेसिपी बताएंगे, जिसकी मिठास से आपका दिल खुश हो जाएगा। सर्दियों में अधिकतर लोगों को कुछ ज्यादा ही भूख लगती है। इस स्थिति में जब चाहें गुड़ पारे का मजा लिया जा सकता है। इनके सेवन से ऊर्जा भी मिलती है। यह स्वीट डिश बच्चों के साथ ही बड़े लोगों को भी अपना बना लेगी। इन्हें कांच के जार में स्टोर कर इनका कई दिनों तक स्वाद लिया जा सकता है।

gud pare health benefits,winter gud pare recipe,nutritious gud pare snack,gud pare for winter health,easy gud pare recipe,healthy jaggery snack recipe,homemade gud pare goodness,gud pare sweet snack benefits,traditional gud pare preparation,tasty winter gud pare snack

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 2 कप
गुड़ – 250 ग्राम
तेल/घी – 1/4 कप
बेकिंग पाउडर – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
गुनगुना पानी - 1/2 कप
तेल

gud pare health benefits,winter gud pare recipe,nutritious gud pare snack,gud pare for winter health,easy gud pare recipe,healthy jaggery snack recipe,homemade gud pare goodness,gud pare sweet snack benefits,traditional gud pare preparation,tasty winter gud pare snack

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन लें और उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- जब यह मिश्रण लड्डुओं की तरह बंधने लग जाए तो इसमें थोड़ा-थोड़ाकर गुनगुना पानी डालें और आटे को गूंथते जाएं।
- अब बर्तन से आटे को निकाल लें और किसी समतल जगह (चकले या चॉपिंग बोर्ड) पर रखकर अच्छे से मसलते हुए गूंथ लें।
- अब इस आटे को दो हिस्सों में बांट लें। एक हिस्से को लेकर उसे अच्छी तरह से दोबारा मसलें और उसे गोलाकार मोटा बेल लें।
- अब चाकू की मदद से इन्हें इच्छानुसार आकार में काट लें। अगर मोटे गुड़ पारे पसंद करते हैं तो कटे हुए पीस को एक-एककर दबाते हुए मोटा कर लें।
- इसी तरह आटे की दूसरी लोई लें और उसे पहले मोटी रोटी की तरह गोलाकार बेलें और उसके पारे मनचाहे आकार के काट लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें घी/तेल को गरम करें। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम पर रखें।
- जब तेल/घी अच्छी तरह से गरम हो जाए तो उसमें कड़ाही की साइज को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पारे डालें और उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- कड़ाही में पारे जरूरत से ज्यादा न हों वर्ना उन्हें अच्छे से फ्राई करने में परेशानी होगी। इसी तरह सारे पारों को फ्राई कर लें।
- अब एक कड़ाही में गुड़ और पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर रखकर गरम करें। धीरे-धीरे गुड़ पिघलने लगेगा।
- अब बड़े चम्मच की सहायता से चलाते हुए चाशनी पकने दें। गुड़ पारे को बनाने के लिए तीन तार की चाशनी बनाना जरूरी है।
- जब चाशनी तैयार हो जाए तो उसमें सौंफ डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद फ्राई किए हुए पारे को चाशनी में डालें और अच्छी तरह से चलाते हुए चाशनी की कोटिंग करें।
- इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी कर दें। जब सभी पारों में चाशनी अच्छे से कोट हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- पारों को चाशनी में लगभग 5 मिनट तक रखें। जब पारों में गुड़ की अच्छे से कोटिंग हो जाए तो उन्हें प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद उन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। जब गुड़ पारे पूरी तरह से ड्राई हो जाएं तो इनका स्वाद ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम