न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दाल वड़ा : दिन में जब भी लगे हल्की भूख तो बनाएं यह डिश, हरी चटनी या सॉस के साथ करें सर्व #Recipe

दक्षिण भारतीय खाना अपने विशेष स्वाद के कारण लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। हमारे यहां अब कई साउथ इंडियन डिश स्ट्रीट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Apr 2024 4:11:22

दाल वड़ा : दिन में जब भी लगे हल्की भूख तो बनाएं यह डिश, हरी चटनी या सॉस के साथ करें सर्व #Recipe

दक्षिण भारतीय खाना अपने विशेष स्वाद के कारण लोगों के दिलों में जगह बना चुका है। हमारे यहां अब कई साउथ इंडियन डिश स्ट्रीट फूड से निकलकर घरों में पहुंच गई हैं। इडली, डोसा, उत्तपम तो अक्सर घरों में बनाए जाते हैं। वहां की ऐसी ही एक और लोकप्रिय डिश है दाल वड़ा। इसे दिन में स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। यह पोषण से भी भरपूर है। आपने अगर दाल वड़ा को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई रेसिपी आपकी इसे तैयार करने में काफी मदद कर सकती है। जब भी हल्की भूख लगे तो इस पर भरोसा करके देखें। इस डिश को बड़ों के साथ बच्चे भी पसंद करेंगे। इसके लिए चना दाल का इस्तेमाल किया जाता है। शाम की चाय का लुत्फ इस डिश के साथ दोगुना हो जाएगा। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

dal vada,dal vada south indian dish,dal vada nutrition,dal vada street food,dal vada tasty,dal vada healthy,dal vada snacks,dal vada ingredients,dal vada recipe

सामग्री (Ingredients)

चना दाल – 1 कप
प्याज कटा – 1/2 कप
कढ़ी पत्ते – 1 टेबल स्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हींग – 2 चुटकी
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

dal vada,dal vada south indian dish,dal vada nutrition,dal vada street food,dal vada tasty,dal vada healthy,dal vada snacks,dal vada ingredients,dal vada recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चना दाल को साफ करें और उसे धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद दाल को छलनी में डालकर पानी निकाल दें और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें जिससे दाल का अतिरिक्त पानी निकल जाए।
- अब चना दाल का एक चौथाई हिस्सा निकालकर एक बाउल में अलग रख दें।
- इसके बाद बची हुई चना दाल को मिक्सर की मदद से बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
- अब चना दाल के पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें।
- इसमें अलग निकालकर रखी चना दाल के साथ हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- फिर इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, अदरक पेस्ट, कटे हुए कढ़ी पत्ते, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स कर लें।
- मिश्रण तैयार होने के बाद थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेते हुए दाल वड़े तैयार करें और उन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं।
- सारे मिश्रण से दाल वड़े बनाने के बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- तेल जब गरम हो जाए तो उसमें कड़ाही की क्षमता के मुताबिक दाल वड़े डालकर डीप फ्राई करें।
- इन्हें पलट-पलटकर तब तक सेकें जब तक कि दाल वड़ा दोनों ओर से क्रिस्पी और सुनहरा न हो जाए।
- इसके बाद फ्राइड दाल वड़ा को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे दाल वड़े फ्राई कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम