न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छोलिया पनीर : पसंद करते हैं हर उम्र के लोग, पंजाबी टेस्ट पर हैं फिदा तो इस डिश पर करें विचार #Recipe

छोलिया पनीर की सब्जी का लाजवाब जायका होता है। किसी खास मौके पर इसे तैयार कर सबका दिल जीता जा सकता है। इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 May 2024 4:06:07

छोलिया पनीर : पसंद करते हैं हर उम्र के लोग, पंजाबी टेस्ट पर हैं फिदा तो इस डिश पर करें विचार #Recipe

छोलिया पनीर की सब्जी का लाजवाब जायका होता है। किसी खास मौके पर इसे तैयार कर सबका दिल जीता जा सकता है। इसका स्वाद ऐसा है जो किसी को भी उंगलियां चाटने को मजबूर कर देता है। आप अगर पंजाबी टेस्ट पर फिदा हैं तो इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। घर पर कोई मेहमान आए हैं या फिर आप पार्टी कर रहे हैं, तो यह शानादर विकल्प है। इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं, वो चाहे छोटे हो या बड़े। इसमें प्याज-टमाटर की ग्रेवी पड़ती है। इसमें डाले जाने वाले मसाले इसके जायके को कई गुना बढ़ा देते हैं। आप भी अगर इस बार पनीर की कोई लीक से हटकर डिश तैयार करना चाह रहे हैं तो छोलिया पनीर पर जरूर विचार करें।

choliya paneer,choliya paneer ingredients,choliya paneer recipe,choliya paneer tasty,choliya paneer delicious,choliya paneer party,choliya paneer children,choliya paneer punjabi flavor

सामग्री (Ingredients)

छोलिया/चने – 1 बाउल
पनीर क्यूब्स – 1 बाउल
प्याज बारीक कटा – 1
टमाटर – 3-4
अदरक – 1/2 इंच टुकड़ा
ताजी मेथी पत्ते – 2 टेबल स्पून
काजू – 1 टेबल स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
सब्जी मसाला – 1 टी स्पून
हरा लहसुन कटा – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 3
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
हींग – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
अमचूर – 1 टी स्पून
लौंग – 2-3
जीरा – 1/2 टी स्पून
तेजपत्ता – 1
दालचीनी – 1/2 इंच टुकड़ा
देसी घी – 1 टेबल स्पून
तेल – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

choliya paneer,choliya paneer ingredients,choliya paneer recipe,choliya paneer tasty,choliya paneer delicious,choliya paneer party,choliya paneer children,choliya paneer punjabi flavor

विधि (Recipe)

- सबसे पहले छोलिया/चना लें और उन्हें साफ कर पानी से 2-3 बार धो लें।
- अब कटे टमाटर, काजू और हरी मिर्च मिक्सर की मदद से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें। इसके बाद प्रेशर कुकर में 1 चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें लौंग, तेजपत्ता, जीरा, दालचीनी डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
- इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरा लहसुन डालें और इन्हें सुनहरा होने तक भून लें।
- फिर इसमें मेथी के पत्ते, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी समेत अन्य सूखे मसाले डालकर चम्मच की मदद से मिलाएं और चलाते हुए पकाएं।
- जब मसालों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो उसमें टमाटर-काजू का पेस्ट डाल दें और पकने दें।
- कुछ देर बाद ग्रेवी में घी/मक्खन डाल दें। इसके बाद ग्रेवी तब तक पकाएं जब तक कि घी न छोड़ दें।
- ग्रेवी के घी छोड़ने के बाद उसमें स्वादनुसार नमक और छोलिया को डाल दें। अगर चने प्रयोग कर रहे हैं तो उन्हें रातभर पानी में भिगोकर ही इस्तेमाल करें।
- इसे 1-2 मिनट तक पकाने के बाद थोड़ा सा पानी मिलाएं और कुकर का ढक्कन लगाकर 4-5 सीटियां लगाएं।
- जब तक कुकर में सीटियां आ रही हैं, उस दौरान पनीर के टुकड़े कर उन्हें घी में गोल्डन फ्राई कर लें।
- कुकर में सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें और प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।
- प्रेशर रिलीज होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें और उसमें फ्राइड पनीर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब कुकर को दोबारा मीडियम आंच पर रख दें। सब्जी में अमचूर और गरम मसाला डालकर पकाएं।
- 1-2 मिनट बाद गैस बंद करें और सब्जी को सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर दें। छोलिया पनीर तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम