न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को घुमाने लेकर जाना चाहते हैं, करें दिल्ली के इन 10 बेहतरीन म्यूजियम का चुनाव

अगस्त का महीना जारी हैं जिसमें कई छुट्टियां आने वाली हैं और लॉन्ग वीकेंड भी हैं तो बच्चों के साथ घूमने के लिए यह बेहतरीन समय हैं। बच्चों को लेकर घूमने की बात आती हैं तो सभी उन्हें राजधानी दिल्ली जरूर लेकर जाते हैं जो अपने इतिहास, खानपान, इमारतों के लिए जानी जाती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Aug 2022 6:27:28

बच्चों को घुमाने लेकर जाना चाहते हैं, करें दिल्ली के इन 10 बेहतरीन म्यूजियम का चुनाव

अगस्त का महीना जारी हैं जिसमें कई छुट्टियां आने वाली हैं और लॉन्ग वीकेंड भी हैं तो बच्चों के साथ घूमने के लिए यह बेहतरीन समय हैं। बच्चों को लेकर घूमने की बात आती हैं तो सभी उन्हें राजधानी दिल्ली जरूर लेकर जाते हैं जो अपने इतिहास, खानपान, इमारतों के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस सब के अलावा भी कुछ है जिसके लिए दिल्ली काफी जानी जाती है। दिल्ली विभिन्न पर्यटक स्थलों के साथ-साथ अपने संग्रहालयों के लिए भी बेहद मशहूर है। इन संग्रहालयों में बच्चों के साथ आप घूमने जा सकते हैं। बच्चों के ज्ञान के लिए ये बहुत अच्छा अनुभव रहेगा। आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली में मौजूद कुछ बेहतरीन संग्रहालयों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय

दिल्ली में संग्रहालयों की विस्तृत सूची में, राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय का नाम भी जुड़ गया है। इस म्यूजियम का उद्घाटन वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2018 में किया था। संग्रहालय, जैसा कि नाम से संकेत मिलता है, भारत के केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों को समर्पित है। संग्रहालय में पुलिसकर्मियों द्वारा उपयोग की जाने वाली विभिन्न कलाकृतियाँ, वर्दी, गियर आदि प्रदर्शित किए गए हैं। संग्रहालय की स्थापना के पीछे का उद्देश्य जनता को पुलिस बल के इतिहास और अन्य पहलुओं से अवगत कराना है।

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय

राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहालय डाक भवन के अंदर स्थित है और डाक विभाग द्वारा प्रबंधित किया जाता है। संसद मार्ग के पटेल चौक पर स्थित इस संग्रहालय में आपको स्वतंत्रता के बाद के युग में इस्तेमाल किए जाने वाले डाक टिकटों को देखने का मौका मिलेगा। संग्रहालय में स्वतंत्रता से पूर्व के भी हाउस स्टैम्पस मौजूद हैं। यहां तक कि आपको यहां पर 1854 में पहली मोहर वाली सिंध डाक को भी देखने को मिलेगी।

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

नेशनल म्यूज़ियम

दिल्ली में जनपथ और मौलाना आजाद रोड के पास स्थित नेशनल म्यूजियम भारत के सबसे बड़े म्यूजियम में आता है। आपको बता दें, नेशनल म्यूजियम में 2,00,000 कलाकृतियां हैं, जो अपने आप में ही एक आकर्षण है। यहां आप मौर्य, शुंग, सातवाहन, गुप्त और मध्यकालीन काल के दौरान की प्रदर्शनी देख सकते हैं। साथ ही इसके अन्य भाग में आपको भारत के अलग-अलग हिस्सों के लोगों का अनुष्ठान और दैनिक जीवन की प्रदर्शनी देखने को मिल जाएगी।

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय

इस संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के पुनर्निर्माण के साथ−साथ संरक्षण करना है। स्वतंत्रता के दौर में जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह दिल्ली के सबसे बेहतरीन संग्रहालयों में से एक है। संग्रहालय में उनके जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है और शोधकर्ताओं के पास यहां पर जानने व खोजने के लिए बहुत कुछ है। यह संग्रहालय नई दिल्ली के किशोर मूर्ति मार्ग पर स्थित है।

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

रेल म्यूज़ियम

रेल म्यूज़ियम, दिल्ली की एक ऐसी जगह, जहां आपको मिलता है एंजॉय करने का भरपूर मौका। 10 एकड़ में फैले इस म्यूज़ियम आकर आप भारतीय रेलवे की प्राचीन विरासत को देख सकते हैं। 1 फरवरी, 1977 को स्थापित, रेल म्यूज़ियम को खासतौर से भारत की बरसों पुरानी रेलवे विरासत को संरक्षित करने के उदेश्य से बनाया गया था। यहां भारतीय रेलवे की फर्नीचर समेत करीब 100 से भी ज्यादा चीज़ों को देखा जा सकता है। मौज-मस्ती के साथ फोटोग्राफी के लिए भी यह जगह बेहतरीन है। यहां आप ट्रेन की सवारी भी कर सकते हैं।

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

गांधी स्मृति संग्रहालय

गांधी स्मृति संग्रहालय दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों में से एक है। यह उस समय को इंगित करता है जहां महात्मा गांधी ने अपने जीवन के अंतिम 144 दिन बिताए थे। इस तरह के इतिहास को दिखाने के बावजूद, संग्रहालय के अंदर उपयोग किए जाने वाले उपकरण काफी आधुनिक हैं और इसलिए वह पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह संग्रहालय बिरला हाउस के पास तीस जनवरी मार्ग पर स्थित है।

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स

दिल्ली में मौजूद सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स भारत के सबसे अनोखे संग्रहालयों में आता है, जो अपने आप में एक आकर्षण का केंद्र है। आपको बता दें, इस म्यूजियम में 50 से अधिक देशों से लाए गए शौचालय और मूत्रालय के चित्र ओर प्रदर्शनी है। साथ ही यहां मोहनजो-दारो सभ्यता के दौरान इस्तेमाल किए गए शौचालयों को भी दिखाया गया है।

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

खादी संग्रहालय

खादी संग्रहालय भारत के सबसे बेहतरीन विरासत संग्रहालयों में से एक है। दिल्ली के सभी कनॉट प्लेस संग्रहालयों में से, यह संग्रहालय इतिहास प्रेमियों और बच्चों के बीच लोकप्रिय है। बचपन में हम सभी ने चरखे के बारे में किताबों में पढ़ा है, अब उसे करीब से अनुभव करने का समय है। यह संग्रहालय मुख्य रूप से चरखे के बारे में है और इसका उपयोग करने से क्या होता है। यहां आपको कुछ तैयार बुनाई वाले उत्पाद भी मिलेंगे।

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

डॉल म्यूजियम

दिल्ली में एक और दूसरा ऐसा म्यूज़ियम, जहां जाकर आप बना सकते हैं दिन को मज़ेदार और ये है डॉल म्यूज़ियम। यहां आपको दुनिया के अलग-अलग देशों की डॉल्स का कलेक्शन देखने को मिलेगा। हाल-फिलहाल 85 देशों की 6500 गुड़ियां इस म्यूज़ियम में हैं। साल 1965 में मशहूर कॉर्टूनिस्ट के। शंकर पिल्लई ने इस म्यूज़ियम की स्थापना की गई थी। म्यूज़ियम के दो हिस्सों में गुड़ियां रखी गई हैं। पहले हिस्से में इग्लैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और राष्ट्र मंडल देशों की गुड़ियां हैं और दूसरे हिस्से में अफ्रीका, मध्यपूर्व और एशियाई देशों की गुड़ियां रखी हैं। ये जगह मौज-मस्ती के साथ ज्ञान बढ़ाने के लिए भी बेहतरीन है। बच्चों को घुमाने के लिए तो ये जगह एकदम बेस्ट है।

museums in delhi,delhi travel,holidays in delhi,places to visit in delhi

नेशनल हैंडीक्रॉफ्ट एंड हैंडलूम म्यूज़ियम

नेशनल क्रॉफ्ट म्यूज़ियम के नाम से मशहूर ये म्यूज़ियम दिल्ली-एनसीआर के सबसे बड़े क्रॉफ्ट म्यूज़ियम्स में से एक है। जहां लगभग 35,000 तरह के क्रॉफ्ट देखे जा सकते हैं। पेंटिंग्स, कढा़ई, वुडन, क्ले वर्क और यहां तक कि स्टोन क्रॉफ्ट की खूबसूरती भी यहां आकर देखी जा सकती है। तो अगर आप हैंडीक्रॉफ्ट चीज़ों को देखने का शौक रखते हैं तो यहां का प्लान बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान