न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं पीठ की चर्बी को घटाना, दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

हालांकि, रोजाना कुछ योगासन करके आप पीठ की चर्बी को कम कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जो पीठ की चर्बी को घटाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 3:51:50

चाहते हैं पीठ की चर्बी को घटाना, दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

पुरुष हो या महिला, हर कोई फिट और टोंड बॉडी चाहता है। लोग मोटापे से परेशान रहते हैं जिसे कम करने के लिए डाइट और एक्सरसाइज की मदद लेते हैं। ऐसे में अक्सर देखने को मिलता हैं कि लोगों का मोटापा तो कम हो जाता हैं लेकिन पीठ पर चर्बी जमी रह जाती हैं जो आपके स्लिम बनने की चाहत को घटाने का काम करती हैं। बैक फैट की वजह से कई बार डिजाइनर ड्रेस का लुक भी खराब हो जाता है। पीठ की चर्बी को कम करना एक बड़ा टास्क होता हैं। हालांकि, रोजाना कुछ योगासन करके आप पीठ की चर्बी को कम कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जो पीठ की चर्बी को घटाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

चाहते हैं पीठ की चर्बी को घटाना, दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

धनुरासन

धनुरासन को 'बो पोज ' के नाम से भी जाना जाता है। इस योगासन के नियमित अभ्यास से पीठ की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह शरीर में ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में भी धनुरासन बहुत फायदेमंद साबित होता है। धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को मिलाकर घुटनों से मोड़ें। इसके बाद अपने अपने हाथों को पीछे ले जाकर, टखनों को पकड़ने की कोशिश करें। फिर दोनों पैरों और बाहों को जितना हो सके ऊपर की तरफ उठाएं। ऐसा करते हुए अपने दोनों पैरों को खींचे और कुछ देर के लिए इसी अवस्था में रहें। सांस छोड़ते हुए वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जाए। इस योगासन को कम से कम 5 बार करें।

चाहते हैं पीठ की चर्बी को घटाना, दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

राजकपोतासन

जमीन पर बैठें। घुटने, हिप्स और दोनों हाथ कंधे की सीध से थोड़ा आगे रहें। फिर अपना वजन दाईं और डालना है और बाएं पैर को उठाकर पीछे की तरफ ले जाएं, साथ ही बाएं पैर को पीछे से सीधा कर लें। अब बाएं घुटने को मोड़ते हुए दोनों पैरों पर अपना वजन बैलेंस करें। इसके बाद आप बाएं घुटने और दाएं पंजे पर आ जाएं। फिर गहरी सांस लें और सीधे हाथ को ऊपर ले जाएं, कोहनी मोड़ें और सांस छोड़ते हुए बाएं पैर को पकड़ लें। फिर बाएं हाथ से पैर को इसी तरह पकड़ें और सीने को उठाने की कोशिश करें और गर्दन को पीछे की तरफ मोड़ें। इसी आसन में नॉर्मल तरीके से सांस लेते हुए 15-20 सेकंड रूकें और फिर सांस छोड़ते हुए नॉर्मल हो जाएं।

चाहते हैं पीठ की चर्बी को घटाना, दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

चक्रासन

चक्रासन को 'व्हील पोज' के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करते समय शरीर का आकार एक पहिए जैसा हो जाता है। यह आसन पीठ की चर्बी को कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से पेट की चर्बी को कम करने में भी मदद मिलती है। यह आसन हाथों, पैरों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। चक्रासन करने के लिए अपनी पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने पैरों को घुटनों पर मोड़े। अपनी हथेलियों को ऊपर की ओर रखते हुए, अपनी बाजुओं को कोहनी पर मोड़ें। अपनी हथेलियों को फर्श पर टिका लें। अब कमर पेट और छाती को ऊपर की ओर उठाएं। अपने वजन को बराबर बांटते हुए, शरीर को ऊपर की ओर खींचे। इस मुद्रा में कुछ सेकंड के लिए रहें।

चाहते हैं पीठ की चर्बी को घटाना, दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

मर्कट आसन

इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों हाथों को कमर से नीचे रखें। दोनों पैरों को जोड़कर घुटनों से मोड़ लें। अब कमर से नीचे के हिस्से को ट्विस्ट करते हुए पैरों को एक बार दाईं तरफ बगल में जमीन पर टिका दें। इस अवस्था में सर को उसकी उलटी दिशा में रखते हैं। इस आसन को 10 से 20 सेकेंड से शुरू करते हुए टाइमिंग बढ़ानी है। इस आसन करते समय शरीर का आकार बंदर जैसा हो जाता है। इसलिए इसे बंदर आसन के नाम से भी जाना जाता है। यह आसन पेट की चर्बी को कम करने के लिए काफी लाभकारी होता है। इसे करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है और मोटापा कम होता है।

चाहते हैं पीठ की चर्बी को घटाना, दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

पादहस्तासन

पादहस्तासन में शरीर को आगे की ओर झुकना होता है और दोनों हाथों से पैरों को छूना होता है। इससे पेट की मसल्स स्ट्रेच होती हैं, जिससे पीठ की चर्बी कम होती है। पादहस्तासन करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और ताड़ासन की मुद्रा में आ जाएं। अपने दोनों हाथों को धीरे-धीरे सिर के ऊपर की ओर उठाएं। फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए, कमर के हिस्से से शरीर को मोड़ते हुए, नीचे की ओर झुकें। अपने दोनों हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें और अपने सिर को अपने घुटनों पर लगाने की कोशिश करें। इस अवस्था में कुछ सेकंड के लिए रहें।

चाहते हैं पीठ की चर्बी को घटाना, दिनचर्या में शामिल करें ये योगासन

वीरभद्रासन

यह योग मुद्रा आपकी पीठ और कंधों को टोन करने के साथ ही साथ आपकी एकाग्रता में सुधार करने के लिए अच्छा है। जियह मुद्रा आपके पीठ, पैरों और बाहों को टोन करने के साथ-साथ आपके संतुलन को बेहतर बनाने के लिए लाभदायक है। अपने पैरों को एक साथ जोड़ें। अपनी पीठ को सीधा रखें, और आपकी ठोड़ी थोड़ा ऊपर उठा लें। अब, अपनी ऊर्जा के केंद्र को महसूस करते हुए संतुलन बनाएं और अपने दोनों हाथों को अपने साइड्स पर रखें। अब अपने शरीर के वजन को महसूस करने के लिए धीरे-धीरे श्वास लें और छोड़ें। आपका वजन आपके दोनों पैरों पर बराबर होना चाहिए। अपने दाहिने पैर को लगभग 4 फीट की दूरी पर आगे लाएं। यह ध्यान रखें कि आपका दाहिना पैर मैट के एकदम किनारे पर आ गया है। अब, धीरे-धीरे अपने दाहिने घुटने को मोड़ें और एक लंज में आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी