न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Diabetes Day: ब्लड शुगर रहेगा हमेशा कंट्रोल में, डायबिटीज मरीज दूध में मिलाकर पीएं ये 3 चीजें

डायबिटीज की बीमारी आजकल आम बात हो गयी है। सभी घरों में एक न एक डायबिटिक पेशेंट होता ही है। डायबिटीज में सबसे अहम बात होती है शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना। ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति को सबसे पहले अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 10:11:57

World Diabetes Day:  ब्लड शुगर रहेगा हमेशा कंट्रोल में, डायबिटीज मरीज दूध में मिलाकर पीएं ये 3 चीजें

डायबिटीज की बीमारी आजकल आम बात हो गयी है। सभी घरों में एक न एक डायबिटिक पेशेंट होता ही है। डायबिटीज में सबसे अहम बात होती है शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना। ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति को सबसे पहले अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। एक बार डायबिटीज की समस्या होने पर उसे जिंदगी भर झेलना पड़ता है। डायबिटीज के मरीज की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे कई तरह की दूसरी बीमारियां भी जल्दी परेशान करने लगती हैं। ऐसे में डाइट का ध्यान जरूर रखें। दूध सभी के लिए फायदेमंद साबित होता है, लेकिन डायबिटीज मरीजों के लिए किसी भी वक्त दूध पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में हम World Diabetes Day पर आपको बताने जा रहे है कि डायबिटीज मरीजों को किस वक्त दूध पीना चाहिए और किस तरीके से...

world diabetes day,diabetes patient drink milk,diabetes patient care tips,health news,health news in hindi,healthy living,Health tips

दूध में बादाम मिलाकर पिएं

बादाम में कई तरह के पोषक तत्त्व शामिल होते हैं जैसे विटामिन ई, विटामिन डी, प्रोटीन और फाइबर। इतना ही नहीं बल्कि बादाम के दूध में कैलोरी कम होती है जिसके कारण शुगर कंट्रोल में रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को दूध में बादाम मिलाकर पीना चाहिए।

ऐसे बनाएं

- एक गिलास दूध लें
- 5-6 बादाम को पीस लें या छोटे टुकड़ों में काट लें
- दूध को उबालने के लिए रख दें और बादाम को दूध में डाल दें
- उबलने के बाद थोड़ी देर ठंडा करके बादाम वाले दूध का सेवन करें

world diabetes day,diabetes patient drink milk,diabetes patient care tips,health news,health news in hindi,healthy living,Health tips

हल्दी वाला दूध पिएं

डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद मानी जाती है हल्दी। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से इंसुलिन का स्तर सही रहता है। इसलिए डायबिटीज मरीज हल्दी वाला दूध जरुर पिएं।

ऐसे बनाएं

- एक गिलास दूध उबलने के लिए रख दें
- उसमें 1 चम्मच हल्दी का पाउडर मिला दें
- अच्छी तरह उबाल आने के बाद
- ठंडा या गुनगुना करके हल्दी वाला दूध पिएं

world diabetes day,diabetes patient drink milk,diabetes patient care tips,health news,health news in hindi,healthy living,Health tips

दालचीनी दूध

दालचीनी वैसे तो सभी की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ख़ास फायदेमंद मानी जाती है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण शामिल होते हैं, जिससे शुगर लेवल सही रहता है। इस तरह से डाइबिटीज में मरीजों को शुगर लेवल को सही रखने के लिए दालचीनी के दूध का सेवन करना चाहिए।

ऐसे बनाएं

- एक गिलास दूध उबालने के लिए गैस पर चढ़ा दें
- 2 से 3 दालचीनी का स्टिक दूध में डाल दें
- अच्छी तरह उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें
- गुनगुना करके दूध का सेवन कर लें

डायबिटीज में किस समय करें दूध का सेवन?

डायबिटीज के मरीजों को दूध का सेवन सुबह हमेशा नाश्ते के समय करना चाहिए। नाश्ते के समय में दूध का सेवन कार्बोहायड्रेट के पाचन को कम करता है और बढ़े ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को हमेशा नाश्ते में ही दूध का सेवन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब