न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...तो ये है असमय बाल सफेद होने के पीछे की वजह, इस तरह कर सकते हैं समस्या में सुधार

पहला सफ़ेद बाल देखना बड़ा ही डरावना अनुभव होता है। उसके बाद हम पहले सफ़ेद बाल को जड़ से उखाड़ देते हैं। पर एक बार सफ़ेद ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 16 May 2021 1:31:04

...तो ये है असमय बाल सफेद होने के पीछे की वजह, इस तरह कर सकते हैं समस्या में सुधार

पहला सफ़ेद बाल देखना बड़ा ही डरावना अनुभव होता है। उसके बाद हम पहले सफ़ेद बाल को जड़ से उखाड़ देते हैं। पर एक बार सफ़ेद होना शुरू हो गए तो बाल आपको टेंशन पर टेंशन देना शुरू कर देते हैं। आप सफ़ेद बालों को उखाड़कर, ज़्यादा हो गए तो उन्हें कलर करके उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, पर सफ़ेद बाल आपका पीछा नहीं छोड़ते।

grey hair,white hair,reasons of grey hair,treatment of grey hair,hair follicles,pigment cells,health article in hindi

बाल क्यों होते हैं सफ़ेद?

बालों का सफ़ेद होना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है। बाल कभी भी सफ़ेद होना शुरू हो सकते हैं। यहां तक कि आपने कई टीनएजर्स या अर्ली ट्वेंटीज़ वालों के बालों में सफ़ेदी देखी होगी। हमारे शरीर पर लाखों हेयर फ़ॉलिकल्स हैं। ये फ़ॉलिकल्स बाल और उनके कलर या पिंग्मेंट सेल्स को जनरेट करते हैं, जिसमें मेलैनिन होता है।

समय के साथ हेयर फ़ॉलिकल्स में पिग्मेंट सेल्स कम हो जाते हैं, जिसके चलते हमारे बाल सफ़ेद होने लगते हैं। इसके अलावा बालों के सफ़ेद होने के पीछे नस्ल भी ज़िम्मेदार होती है। उदाहरण के लिए गोरे लोगों में बालों का सफ़ेद होना 20 साल की छोटी उम्र से ही शुरू हो सकता है। वहीं एशियाई लोगों में 25 साल और अफ्रीकन-अमेरिकन लोगों में 30 साल से बालों में सफ़ेदी आनी शुरू हो सकती है।

grey hair,white hair,reasons of grey hair,treatment of grey hair,hair follicles,pigment cells,health article in hindi

क्यों समय से पहले सफ़ेद होते हैं बाल?

वैसे तो समय से पहले बालों के सफ़ेद होने का बड़ा कारण आनुवांशिक यानी जेनिटिक माना जाता है, पर विटामिन बी-6, बी-12, बायोटिन, विटामिन डी और विटामिन ई की कमी भी बालों को समय से पहले सफ़ेद कर सकती है। इन कारणों के अलावा ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस भी एक वजह है बालों के असमय सफ़ेद होने की। ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के चलते शरीर में इम्बैलेंस पैदा हो जाता है। शरीर को फ्री रैडिकल्स से होने वाले डैमेज की भरपाई करने के लिए ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स नहीं होते हैं।

फ्री रैडिकल्स अनस्टेबल मॉलिक्यूल्स हैं, जो सेल्स को क्षति पहुंचाते हैं, जिसके चलते कई तरह की बीमारियां होती हैं और त्वचा उम्रदराज़ दिखने लगती है। बहुत ज़्यादा ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के बालों पर डायरेक्ट पड़ने वाले इफ़ेक्ट की बात करें तो इससे विटिलिगो नामक स्किन पिग्मेंट कंडिशन पैदा होती है। विटिलिगो में मेलैनिन सेल्स ख़त्म होते जाते हैं या उनकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। दोनों ही कंडीशन्स में बाल सफ़ेद होते हैं।

grey hair,white hair,reasons of grey hair,treatment of grey hair,hair follicles,pigment cells,health article in hindi

इसके अलावा समय से पहले बालों के सफ़ेद होने में अलोपीशिया एरिएटा नामक ऑटोइम्यून स्किन कंडिशन की भी बड़ी भूमिका होती है। इस कंडिशन में सिर, चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों के बाल तेज़ी से झड़ते हैं। जब बाल वापस उगना शुरू करते हैं, तब मेलैनिन की कमी के चलते सफ़ेद हो जाते हैं। अत्यधिक तनावयुक्त दिनचर्या भी बालों को असमय सफ़ेद बनाती है। स्मोकर्स के भी बाल जल्दी सफ़ेद होना शुरू हो जाते हैं। नॉन-स्मोकर्स की तुलना में उनके बालों के 30 साल की उम्र से पहले सफ़ेद होने की संभावना दो गुना से ढाई गुना अधिक होती है।

केमिकल हेयर डाई और हेयर प्रॉडक्ट्स भी बालों को सफ़ेद करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। यहां तक कि कुछ शैम्पू भी बालों को समय से पहले सफ़ेद कर देते हैं। ज़्यादातर प्रॉडक्ट्स में नुक़सानदेह केमिकल्स होते हैं, जिनके चलते मेलैनिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है। अधिकतर हेयर डाईज़ में इस्तेमाल होने वाला हाइड्रोजन पैराक्साइड ऐसा ही एक ख़तरनाक केमिकल है। हेयर ब्लीच के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट्स भी बालों को सफ़ेद बनाते हैं।

grey hair,white hair,reasons of grey hair,treatment of grey hair,hair follicles,pigment cells,health article in hindi

बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से रोकने के लिए क्या करें

अगर आपके बालों के असमय सफ़ेद होने का कारण जेनिटिक यानी अनुवांशिक है तो उन्हें रोक पाना या सफ़ेद बालों को काला कर पाना असंभव है। यदि बाल किन्हीं मेडिकल कंडिशन की वजह से सफ़ेद हुए हैं तो बालों के ट्रीटमेंट से कलर पिग्मेंटेशन की वापसी कराई जा सकती है। यदि बालों के सफ़ेद होने के पीछे आपकी ख़राब डाइट या विटामिन्स की कमी है तो इन क्षेत्रों में सुधार करके आपके बालों को काला किया जा सकता है। अगर बाल काले नहीं भी होते हैं तो उनका सफ़ेद होना रुक सकता है। समस्या को सही से पहचान कर उपचार करने से समय रहते कुछ हद तक बालों को वापस काला बनाया जा सकता है। हालांकि कुछ मामलों में एक बार हेयर फ़ॉलिकल्स डैमेज हो गए तो सफ़ेद बालों को दोबारा काला कर पाना असंभव होता है।

grey hair,white hair,reasons of grey hair,treatment of grey hair,hair follicles,pigment cells,health article in hindi

प्राकृतिक नुस्ख़ों और सही खानपान से बालों की सेहत में सुधार लाया जा सकता है। उनके सफ़ेद होने की गति को कम किया जा सकता है। पर अगर आप यह चाहते हैं कि आपके बाल कभी सफ़ेद ही न हों तो यह सही मायने में संभव नहीं है। एक समय बाद तो सबके बाल सफ़ेद होना शुरू होते ही हैं। आप चाहकर भी एजिंग के प्राकृतिक प्रोसेस को रोक नहीं सकते। बालों को दोबारा काला करने की मेडिकल टेक्नीक्स की बात करें तो इन्फ़्लेमेटीरी साइटोकान्स को टारगेट करके दिए जाने वाले मेडिकेशन, जैसे-सोरैलेन और साइक्लोस्पोरिन तथा मैलेनोजेनिसिस, जैसे-इमैटिनिब या लैटैनोप्रोस्ट के बारे में कहा जाता है कि कुछ एक केसेस में इनसे सफ़ेद बालों को काला करने में सफलता मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग