न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या आम, खाने में इन चीजों को शामिल कर दूर करें परेशानी

हेल्दी फूड्स से सेहत से जुड़ी हर परेशानी का इलाज किया जा सकता है। कई बार खाद्य पदार्थ भी दवा का काम कर जाते हैं। बच्चों के पेट...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 May 2021 12:29:12

बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या आम, खाने में इन चीजों को शामिल कर दूर करें परेशानी

हेल्दी फूड्स से सेहत से जुड़ी हर परेशानी का इलाज किया जा सकता है। कई बार खाद्य पदार्थ भी दवा का काम कर जाते हैं। बच्चों के पेट में कीड़े होने का इलाज भी फूड्स से किया जा सकता है। बच्चों को पेट में कीड़े होने की शिकायत अधिक रहती है। गलत खानपान की आदतों की वजह से पेट की आंतों में कीड़े बनने लगते हैं। दवा के साथ-साथ आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करके भी इस परेशानी का इलाज किया जा सकता है।

पेट में कीड़े होने का असर

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलोजी इंफॉरमेशन यानि एनसीबीआई के अनुसार हर साल लगभग 800 से 900 मिलियन बच्चे पेट में कीड़े की समस्या से ग्रस्त होते हैं। इन बच्चों को एनीमिया और थकान एवं सीखने में दिक्कत हो सकती है। कीड़े आंतों से जरूरी पोषक तत्व खा जाते हैं जिसका असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। इंफेक्शन बढ़ने पर बच्चे के मस्तिष्क के कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही पेट में कीड़े होने की समस्या से बचाव करना शुरू कर दें और अपने बच्चे के खाने में यहां बताई गई चीजों को शामिल करें।

बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या आम, खाने में इन चीजों को शामिल कर दूर करें परेशानी

लहसुन और हल्दी

लहसुन शरीर में मौजूद बैक्टीरिया और परजीवियों को खत्म करता है। इसमें मौजूद एलिसिन और एजोएन नामक तत्व बीमारियां पैदा करने वाले अमीबा को मारता है। लहसुन के नियमित सेवन से शरीर की सफाई होती है और कीड़ों की वजह से होने वाले ऑक्सीडेशन होने से बचाव मिलता है। हल्दी में कैंसर-रोधी, एंटी-इंफ्लेमेट्री और घाव को भरने के गुण होते हैं। यह मसाला बैक्टीरिया और परजीवियों को भी मारने में असरकारी है। इससे खून भी साफ होता है। आप किसी भी रूप में बच्चे को हल्दी खिला सकते हैं।

बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या आम, खाने में इन चीजों को शामिल कर दूर करें परेशानी

कद्दू के बीज और पपीता

कद्दू के बीजों में करक्यूबिटिन होता है जिसमें कीड़ों को मारने के गुण होते हैं। यह आंतों और पाचन मार्ग में मौजूद कीड़ों को नष्ट करने की शक्ति रखता है। कीड़ों को खत्म करने में पपीते के बीज भी बहुत असरकारी होते हैं। पपीते के बीजों को शहद में मिलाकर बच्चे को खिलाएं। अगर आप बच्चे को पपीता खिलाना चाहते हैं, तो पहले एक दिन एप्पल साइडर विनेगर में इसे फर्मेंट करें और फिर खिलाएं।

बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या आम, खाने में इन चीजों को शामिल कर दूर करें परेशानी

नीम की पत्तियां और अदरक

नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। सुबह खाली पेट बच्चे को नीम की कुछ पत्तियां चबाने के लिए दें। इससे पाचन में सुधार होता है और आंतों में जमा गंदा बैक्टीरिया साफ होता है। इसके अलावा अदरक से पेट में एसिड के स्तर में सुधार आता है जिससे कीड़े मारने में मदद मिलती है।

बच्चों के पेट में कीड़े होने की समस्या आम, खाने में इन चीजों को शामिल कर दूर करें परेशानी

लौंग और लाल मिर्च

लाल मिर्च में एंटी-फंगल गुण होते हैं और इससे हर तरह के फंगस और कीड़ों को मारा जा सकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाती है और स्किन को पोषण देती है। लौंग कीड़ों के अंडे और लार्वा को मारने की शक्ति रखती है। इसमें एगुनोल होता है जो मलेरिया, टीबी और कोलेरा के बैक्टीरिया को मारने में असरकारी है। हेल्दी खाने से हर स्वास्थ्य समस्या को ठीक किया जा सकता है और इसकी मदद से बच्चों में पेट में कीड़े होने की आम समस्या का भी इलाज किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन