न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिद्रा यानी दिनभर थकान, उनींदापन, चिड़चिड़ाहट...इन कारणों से उड़ जाती है नींद, ये हैं उपाय

नींद नहीं आना, अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं। सुबह बिस्तर से उठने के बाद यदि फ्रेश व तरोताजा महसूस नहीं करते हो। दिनभर...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 5:22:22

अनिद्रा यानी दिनभर थकान, उनींदापन, चिड़चिड़ाहट...इन कारणों से उड़ जाती है नींद, ये हैं उपाय

नींद नहीं आना, अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं। सुबह बिस्तर से उठने के बाद यदि फ्रेश व तरोताजा महसूस नहीं करते हो। दिनभर थकान, उनींदापन और चिड़चिड़ाहट रहती हो। रात को सोने के लिए लेटने पर नींद नहीं आती हो। थके हुए होने के बावजूद सो नहीं पाते हों। रात को नींद खुल जाए तो फिर दुबारा सोने में मुश्किल होती हो।

न चाहते हुए भी सुबह बहुत जल्दी नींद खुल जाती हो और ये लगातार कुछ दिन, कुछ सप्ताह या लम्बे समय तक हो तो आप अनिद्रा रोग के शिकार हो सकते हैं। इसे ठीक किया जा सकता है। अच्छी नींद आना आवश्यक होता है क्योंकि इससे थकान दूर होकर शरीर ऊर्जा, शक्ति और ताकत से भर जाता है। आप तरोताजा होकर नए दिन की शुरुआत जोश के साथ कर पाते हैं। इससे याददाश्त और एकाग्रता बढ़ती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) में सुधार होता है।

insomnia,sleeplessness,insomnia reasons,insomnia solutions,immunity,memory,concentration,fast food,tension,yoga,health article in hindi

नींद नहीं आने की वजह

अनिद्रा की समस्या ज्यादातर मानसिक तनाव यानि टेंशन, खाने-पीने की गलत आदतें व शारीरिक गतिविधि कम होने के कारण होती है। किसी रोग या बीमारी के कारण बहुत प्रभावित होती है। अस्थमा, एलर्जी, एसीडिटी, थाइरॉयड, गुर्दे की परेशानी, कैंसर आदि के कारण भी अनिद्रा हो सकती है। पेट में कीड़े होना नींद में रुकावट का कारण बन सकता है। एलर्जी, अस्थमा या लगातार जुकाम आदि का कारण घरों में पाए जाने वाले डस्ट माइट हो सकते हैं।

insomnia,sleeplessness,insomnia reasons,insomnia solutions,immunity,memory,concentration,fast food,tension,yoga,health article in hindi

कुछ दवाएं भी नींद में खलल डाल सकती है। दिन में ज्यादा देर तक सोने से भी रात को नींद आने में दिक्कत होती है। नींद पूरी नहीं होने पर शरीर की शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक थकान नहीं मिट पाती। जिसके कारण शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है और कई तरह की बीमारी के रूप में परिणाम सामने आने लगते हैं। सोने के लिए बिस्तर पर लेटे हुए भविष्य की चिंता, नकारात्मक विचार, डर या कोई अन्य कोई चिंता या विचार दिमाग में होने से शरीर में फुर्ती पैदा करने वाला हार्मोन एड्रेनलिन बनता है जो सोने नहीं देता।

insomnia,sleeplessness,insomnia reasons,insomnia solutions,immunity,memory,concentration,fast food,tension,yoga,health article in hindi

इसका समाधान कुछ लोग शराब, चाय, कॉफी, सिगरेट, पान-मसाला आदि से करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये नशे की चीजें विपरीत असर पैदा करके समस्या को बढ़ा देती हैं। रात के समय ज्यादा मसालेदार खाना, फास्ट फूड, मैदा से बने या तले हुए सामान, देर से पचने वाला खाना आदि पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। ऐसा खाना पेट में गैस, दर्द, जलन, एसिडिटी आदि पैदा करता है जिसकी वजह से नींद नहीं आती।

insomnia,sleeplessness,insomnia reasons,insomnia solutions,immunity,memory,concentration,fast food,tension,yoga,health article in hindi

शारीरिक गतिविधि के कम होने से भी नींद नहीं आती क्योंकि शरीर थकता नहीं है तो उसे आराम की आवश्यकता महसूस नहीं होती। ये भी नींद न आने का कारण बन सकता है। सीखकर थोड़ी एक्सरसाइज या योगासन आदि जरूर करने चाहिए। एक्सरसाइज सावधानी से शुरू करनी चाहिए। गहरी अच्छी नींद के लिए शांति और सुकून बहुत आवश्यक है। चिंता, फिक्र, गुस्सा, लोभ, जलन, असंतोष आदि सुकून छीन लेते है। आँखों के नीचे काले घेरे बन जाते हैं। अतः इनसे बचना चाहिए। कपालभाती व अनुलोम विलोम प्राणायाम और ध्यान से मानसिक शांति मिलती है जो अच्छी नींद लाने में बहुत सहायक होते हैं। अतः इनका अभ्यास करने से अच्छी नींद आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग