न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चा कोविड से तो उबर गया, फिर भी रहें अलर्ट! हल्के में न लें ये लक्षण, करें ऐसा

देश अब तक कोरोनावायरस की दो लहर का सामना कर चुका है। सभी भारतीय दुआ कर रहे हैं कि उन्हें तीसरी लहर नहीं देखनी पड़े। दूसरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 2:25:25

बच्चा कोविड से तो उबर गया, फिर भी रहें अलर्ट! हल्के में न लें ये लक्षण, करें ऐसा

देश अब तक कोरोना वायरस की दो लहर का सामना कर चुका है। सभी भारतीय दुआ कर रहे हैं कि उन्हें तीसरी लहर नहीं देखनी पड़े। दूसरी लहर अब उतार पर है। हर जगह केस कम हो रहे हैं। वैसे तो अप्रैल और मई में कोविड संक्रमण के चलते हर किसी को पीड़ा झेलनी पड़ी, लेकिन बच्चे भी बहुत परेशान हुए। जो बच्चे कोविड से उबरे उन्हें अब नई बीमारियां घेरने लगी है।

गुड़गांव के सीके बिड़ला अस्पताल में बाल रोग और नवजात विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. श्रेया दुबे ने न्यूज18 डॉट कॉम से इस मामले में विस्तृत बातचीत की। दुबे ने बताया कि दूसरी लहर के दौरान बच्चों में संक्रमण के मामले ज्यादा देखे गए। मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (MIS) वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है।

हालांकि बच्चों में लंबे समय तक कोविड के लक्षणों के बारे में बहुत ज्यादा डेटा नहीं हैं, लेकिन कई मामलों की रिपोर्ट्स से यह संकेत मिल रहे हैं कि उनमें भी व्यस्कों की तरह कोविड से उबरने के बाद लक्षण हो सकते हैं। लॉन्ग कोविड के लक्षणों में थकान, कम भूख, सीने में दर्द, सिरदर्द, बॉडी पेन, चक्कर आना, गले में खराश और किसी विषय या काम पर ध्यान की कमी पाई जा सकती है।

इससे उबरने के लिए आराम और पानी पीते रहना जरूरी है। बच्चों में लक्षण दिखाई दें तो उन पर पढ़ाई का बोझ डालने के बजाय उन्हें गंभीरता से लें। छह महीने से कम उम्र के कोविड से ठीक हुए बच्चों के लिए स्तनपान जरूरी है। साथ ही फाइबर, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन के साथ अच्छा पोषण भी जल्दी रिकवरी में मदद करता है। बड़े बच्चों के लिए सांस लेने वाली कुछ एक्सरसाइज फायदेमंद साबित हो सकती है।

लॉन्ग कोविड के मामले बच्चों में अभी बहुत नए हैं। ऐसे में लक्षणों को लेकर पैरेंट्स घबराए हुए हैं। हर बच्चे में अलग लक्षण हो सकते हैं। इनमें खांसी, जोड़ों में दर्द, चकत्ते, एलर्जी, पेट में दर्द, खुजली, ठंडे हाथ-पैर और अनिद्रा कुछ सामान्य लक्षण हैं। किसी भी लक्षण को हल्के में ना लें और यदि लक्षण लगातार रहते हैं तो बिना किसी देरी के बाल रोग विशेषज्ञ से मिलें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग