न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पिज्जा-बर्गर-कोल्ड ड्रिंक्स खाने से हो सकता है आंतों का कैंसर! वैज्ञानिकों ने कहा - दूरी बना लेने में ही है समझदारी

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड वैस्टर्न लाइफस्टाइल का सामान्य हिस्सा बन चुका है। अगर आप भी अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड (खाद्य पदार्थ) जैसे पिज्जा, बर्गर, बिस्किट्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का लंबे समय से सेवन कर रहे हैं तो अब समय आ गया है इससे दूरी बना लेने का।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 10:06:33

पिज्जा-बर्गर-कोल्ड ड्रिंक्स खाने से हो सकता है आंतों का कैंसर! वैज्ञानिकों ने कहा  - दूरी बना लेने में ही है समझदारी

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड वैस्टर्न लाइफस्टाइल का सामान्य हिस्सा बन चुका है। अगर आप भी अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड (खाद्य पदार्थ) जैसे पिज्जा, बर्गर, बिस्किट्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का लंबे समय से सेवन कर रहे हैं तो अब समय आ गया है इससे दूरी बना लेने का। दरअसल, हाल ही में एक शोध में सामने आया है कि अधिक समय तक अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड का सेवन से आंतों का कैंसर होने का खतरा हो सकता है। शोध में सामने आया है कि अगर किसी व्यक्ति की लाइफस्टाइल लंबे समय तक खराब रहती है तो वो इस बीमारी की चपेट में आ सकता है। रिसर्च में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूडका सेवन करने वाले 29% पुरुषों में इस बीमारी के होने की संभावना पाई गई है। वैज्ञानिकों ने ये भी पाया कि जो महिलाएं अधिक मात्रा में रेडी टू ईट फूड का सेवन करती हैं उनमें आंतों के कैंसर का खतरा 17% बढ़ जाता है। यह रिसर्च लगभग 23,000 लोगों पर हुई एक वैज्ञानिकों ने अनहेल्दीडाइट और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने वाले लोगों के बीच डेथ रेट अधिक पाया। इसलिए वैज्ञानिकों ने कहा है किअल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए।

bowel cancer,ultra processed food,ultra processed food can cause cancer,cancer causes,health news,health research,health news in hindi

क्या होता है अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड और कैसे हो सकता है इससे कैंसर का खतरा

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड और प्रोसेस्ड फूड में फर्क है। प्रोसेस्ड फूड में खाने को गर्म करना, फ्रीज करना, डाइसिंग, जूसिंग शामिल होता है। प्रोसेस्ड फूड आपके लिए उतना हानिकारक नहीं होता है। लेकिन अल्ट्रा-प्रॉसेस्ड खाद्य पदार्थ वो कहलाते हैं जिनमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिन्हें आप सामान्य तौर पर घर में खाना बनाते वक्त इस्तेमाल नहीं करते हैं जैसे कि केमिकल और स्वीटनर, जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड खाद्य पदार्थों के सब्सटेंस (तेल, वसा, शुगर, स्टार्च, प्रोटीन आइसोलेट्स) से प्राप्त पदार्थों के इंडस्ट्रियल फॉर्मूलेशन द्वारा तैयार किया जाता है। इसके अलावा इन फूड्स को आकर्षक बनाने के उद्देश्यों से इसमें कई तरह के फ्लेवर, रंग और केमिकल्स मिलाए जाते हैं।

सामान्य तौर पर खाए जाने वाले कॉमन अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड आइटम

- आइसक्रीम
- हेम
- सॉस
- क्रिस्प्स
- ब्रेड
- नाश्ता सीरिल
- बिस्कुट
- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
- फलों के स्वाद वाले योगहर्ट्स
- सूप
- जमे हुए पिज्जा
- रेडीमेट भोजन
- व्हिस्की, जिन और रम

ये खाद्य पदार्थ सस्ते और आसानी से मिल जाते है लेकिन इनमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। इस कारणइनका सेवन आप भूख से अधिक कर लेते हैं जिसके कारण आपका वजन भी बढ़ने लगता है।

bowel cancer,ultra processed food,ultra processed food can cause cancer,cancer causes,health news,health research,health news in hindi

ऐसे बनाएं अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से दूरी

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन लोग बस सुविधा और स्वाद के लिए करते है। ज्यादातर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स में काफी वसा, चीनी और नमक होता है जबकि सेहत के लिए जरूरी फाइबर और पोषक तत्वों की कमी होती है। अगर आप भी इस तरह के अनहेल्दीखाने से बचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी डाइट को सख्त करना होगा। ये ध्यान रखना होगा कि आप अपनी सेहत को फायदा पहुंचाने वाले फूड प्रोडक्ट्स का सेवन करें। रिचर्स में ये भी बताया गया कि लोगों को इस तरह के हानिकारक खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए सबसे तर्कसंगत और कारगर समाधान सरकार की पॉलिसी हो सकती हैं जिसमें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का उत्पादन, खपत और प्रचार को कम करने के लिए कदम उठाएं जाएं। साथ ही लोगों को हेल्दीडाइट के लिए प्रेरित किया जाए। यदि बच्चे प्रोसेस्ड फूड या जंक फूड की मांग करते हैं तो घर पर कुछ ऐसा बनाएं जो जंक फूड की तरह स्वादिष्ट और दिखने में आकर्षक लगे। वयस्क लोग नियमित जीवन शैली अपनाएं। खाने-पीने के समय निश्चित रखेंगे और उसका सख्ती से पालन करेंगे तो अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड जैसी चीजों से दूर रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत