न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यूटी की चाहत या जोखिम की डगर! शेफाली जरीवाला की मौत के बाद एंटी-एजिंग दवाओं पर उठे सवाल

कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला की मौत के बाद एंटी-एजिंग दवाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस को घर से स्किन ग्लो टैबलेट्स, विटामिन इंजेक्शन और एंटी-एजिंग दवाएं मिलीं। क्या ये सौंदर्य दवाएं सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं? डॉक्टरों की राय जानें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 10:16:06

 ब्यूटी की चाहत या जोखिम की डगर! शेफाली जरीवाला की मौत के बाद एंटी-एजिंग दवाओं पर उठे सवाल

'कांटा लगा' फेम और लाखों दिलों की धड़कन रही शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया है। उनकी मुस्कान, उनकी अदा और उनकी मौजूदगी, सब कुछ जैसे एक पल में सन्नाटा बन गई। सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर ओर शोक की लहर दौड़ गई है। इस बीच मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं जो हैरान कर देने वाले हैं।

पुलिस को शेफाली के घर से एंटी-एजिंग इंजेक्शन, स्किन ग्लो टैबलेट्स, विटामिन इंजेक्शन और एसिडिटी की दवाएं मिली हैं। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या ये सौंदर्य बढ़ाने वाली चीजें, जिनके पीछे आज की युवा पीढ़ी दीवानी है, जानलेवा भी हो सकती हैं?

कैसे बुझ गई ज़िंदगी की वो चमक?

साल 2002 में म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से तहलका मचाने वाली शेफाली का निधन 27 जून की रात हो गया। उम्र महज़ 42 साल। शुरुआती रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया है, लेकिन अब भी पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।

जांच के दौरान घर से मिली दवाओं और इंजेक्शन्स ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है – क्या सौंदर्य के पीछे भागना शरीर पर इतना भारी पड़ सकता है?

क्या होती हैं एंटी-एजिंग दवाएं?

एंटी-एजिंग दवाएं और ट्रीटमेंट्स का मकसद उम्र की रफ्तार को थामना होता है। ये त्वचा को चिकना, चमकदार और जवां बनाए रखने का वादा करती हैं। इनमें ग्लूटाथियोन, विटामिन सी, रेटिनॉल, पेप्टाइड्स और हार्मोनल थेरेपी शामिल होती हैं। लेकिन इन वादों के पीछे संभावित खतरों को अनदेखा करना कई बार भारी पड़ सकता है।

ग्लूटाथियोन, एक ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट, त्वचा को निखारने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक, अगर इनका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के लंबे समय तक किया जाए, तो यह किडनी, लिवर और हार्मोनल बैलेंस पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

मेडिकल स्टडीज़ क्या कहती हैं?

जामा कार्डियोलॉजी और द लैंसेट जैसी विश्वसनीय मेडिकल जर्नल्स में प्रकाशित शोधों के मुताबिक, कुछ एंटी-एजिंग दवाएं जैसे रैपामाइसिन, मेटफॉर्मिन और मेथलीन ब्लू सीधे हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि रैपामाइसिन खून की धमनियों को कठोर बना सकता है, जबकि मेटफॉर्मिन जैसी दवा दिल के मरीजों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

डॉक्टरों की चेतावनी

डॉ. सिंघानिया (यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स) के मुताबिक, शेफाली को 15 साल की उम्र में मिर्गी का पता चला था। यह बीमारी आमतौर पर हार्ट अटैक का खतरा नहीं बढ़ाती। लेकिन व्रत के दौरान दवाओं का सेवन और बिना डॉक्टरी निगरानी में सौंदर्य उपचार लेने से शरीर पर अत्यधिक दबाव पड़ सकता है।

वे कहते हैं, "ग्लूटाथियोन और विटामिन सी जैसी चीज़ें सीधे हार्ट पर असर नहीं डालतीं, लेकिन इनका अत्यधिक इस्तेमाल लीवर और किडनी को प्रभावित कर सकता है।"

एक ज़रूरी सबक

शेफाली की मौत एक बार फिर याद दिलाती है कि 'खूबसूरती भीतर से आती है' सिर्फ कहावत नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। डॉक्टरों का साफ कहना है – कोई भी कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले कार्डियोलॉजिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत