न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काला जीरा : शुरू से ही हो रहा है इलाज करने में इस्तेमाल, पेट की समस्याओं में विशेष कारगर

ब्लैक क्यूमिन को काला जीरा भी कहते हैं। बहुत सारे लोगों को ब्लैक क्यूमिन और ब्लैक सीड एक ही लगता है लेकिन, ये दोनों अलग-अलग हैं। भारतीय...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 16 Jun 2021 1:34:36

काला जीरा : शुरू से ही हो रहा है इलाज करने में इस्तेमाल, पेट की समस्याओं में विशेष कारगर

ब्लैक क्यूमिन को काला जीरा भी कहते हैं। बहुत सारे लोगों को ब्लैक क्यूमिन और ब्लैक सीड एक ही लगता है लेकिन, ये दोनों अलग-अलग हैं। भारतीय मसालों के अलावा काला जीरा का प्रयोग कई बीमारियों के उपचार के लिए भी किया जाता है। इसकी जड़ों का स्वाद नारियल जैसा होता है, वहीं इसकी पत्तियां हर्ब्स के तौर पर प्रयोग की जाती हैं। कई थेरिपी में इसका प्रयोग किया जाता है और इसके बीज बहुत महंगे होते हैं।

पौराणिक समय में काला जीरा का इस्तेमाल सिरदर्द, दांतों के दर्द, नेजल कंजेशन, अस्थमा, अर्थराइटिस, इंटेस्टाइनल वर्म आदि का इलाज करने के लिए किया जाता था। वहीं, इसका इस्तेमाल कंजेक्टीवाइटिस के इलाज के लिए भी किया जाता था। मौजूदा समय में काला जीरा का इस्तेमाल अस्थमा, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, वेट लॉस सहित अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है।

black cumin seeds,cumin,black cumin health,coconut,burp,stomach problem,cold and cough,skin,heart,health article in hindi

खट्टी डकार आने पर जीरा का उपयोग

कुछ भी उल्टा-सीधा खाने पर खट्टी डकार होना बहुत ही आम बात है। खट्टी डकार होने पर 200 मिली जल में 50 मिली जीरा डालकर काढ़ा बना लें। इसे गर्म करें। जब काढ़ा 50 मिली रह जाए, तो उतारकर छान लें। इसमें काली मिर्च का चूर्ण 4 ग्राम, नमक 4 ग्राम डालकर पिएं। इससे खट्टी डकार आनी बंद हो जाती है। इसके साथ ही मल त्याग करने में परेशानी नहीं होती है।

black cumin seeds,cumin,black cumin health,coconut,burp,stomach problem,cold and cough,skin,heart,health article in hindi

पेट की समस्याओं में लाभकारी

पाचन संबंधी गड़बड़ी, गैस्ट्रिक, पेट फूलना, पेट-दर्द, दस्त और गैस जैसी पेट से जुड़ी अनेकों समस्याओं में काले जीरे का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण पेट की कई समस्याओं में कारगर असर दिखाता है। यह पुराने से पुराने कब्ज को दूर कर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने में सहायता करता है।

black cumin seeds,cumin,black cumin health,coconut,burp,stomach problem,cold and cough,skin,heart,health article in hindi

सर्दी-जुकाम से दिलाता है राहत

मौसम में बदलाव के कारण अधिकांश लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में काले जीरे का इस्तेमाल करके इस समस्या से निजात मिल सकती है। काला जीरा शरीर से बलगम निकालने में मदद करता है। कफ या बंद नाक की समस्या होने पर थोड़े से भुने हुए काले जीरे को रुमाल में बांधकर सूंघने से आराम मिलता है। इसके अलावा वायरल फीवर में भी इसका उपयोग फायदा पहुंचाता है।

black cumin seeds,cumin,black cumin health,coconut,burp,stomach problem,cold and cough,skin,heart,health article in hindi

सेहतमंद त्वचा

काला जीरा के फायदे इसमें मौजूद विटामिन ई होने से बढ़ जाते हैं। यह माइक्रो-आहार है जो सेहतमंद त्वचा रखने में मदद करता है। यह त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन ई का सेवन करने से कोलेजन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे त्वचा सेहतमंद रहती है। विटामिन ई और विटामिन सी से भरपूर डाइट होने से त्वचा में खिंचाव नहीं आता है और बढ़ती उम्र के आसार भी कम हो जाते हैं।

black cumin seeds,cumin,black cumin health,coconut,burp,stomach problem,cold and cough,skin,heart,health article in hindi

दिल की सेहत में सुधार

दिल की सेहत खराब होने का मुख्य कारण हाई ब्लड प्रेशर होता है। काला जीरा मिनरल्स से भरपूर होता है जो शरीर में नमक से होने वाले बुरे असर को दूर करता है। नमक की मात्रा ज्यादा होने से शरीर से पानी नहीं निकल पाता है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। काला जीरा से भरपूर डाइट होने से शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकल जाता है और ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग