न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंवला पाउडर : आंखों की रोशनी बढ़ाने में निभाए खास भूमिका, इन अंगों का भी देता साथ!

घर की रसोई में आंवले का एक विशेष स्थान होता है। इससे बने अचार और मुरब्बे को लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसके कई औषधीय...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 5:22:36

आंवला पाउडर : आंखों की रोशनी बढ़ाने में निभाए खास भूमिका, इन अंगों का भी देता साथ!

घर की रसोई में आंवले का एक विशेष स्थान होता है। इससे बने अचार और मुरब्बे को लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसके कई औषधीय गुण भी हैं, खासकर आंवले से बनाया जाने वाला आंवला पाउडर का इस्तेमाल शरीर की कई परेशानियों से निजात पाने के लिए किया जाता है। आंवला पाउडर के फायदे न सिर्फ आपकी सेहत, बल्कि बालों और त्वचा के लिए भी उपयोगी माने जाते हैं।

amla powder,amla,gooseberry,vitamin c,eyesight,cataract,immunity,heart,sore throat,health article in hindi

आंखों के लिए बेस्ट

आंवला को विटामिन-सी के लिए एक बेस्ट आहार माना जाता है। कहा जाता है कि आंखों को हेल्दी और रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी का सेवन हमेशा करते रहना चाहिए। इससे आंखों से सम्बंधित अन्य प्रकार के कई अन्य बीमारी को भी आसानी से दूर किया जा सकता हैं। अगर आपको आंवला खट्टा लगता है, तो इसके स्थान पर इसके चूर्ण का सेवन कर सकती हैं। आंवला आयरन के लिए भी एक बेस्ट आहार है, जो आंखों की परेशानी से दूर रखता है।

amla powder,amla,gooseberry,vitamin c,eyesight,cataract,immunity,heart,sore throat,health article in hindi

वजन कम करने के लिए

आंवला पाउडर के लाभ वजन कम करने के लिए भी होते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि 100 ग्राम आंवला में सिर्फ 2 ग्राम फैट होता है जो वजन कम करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन जाता है। इसके अलावा आंवला पाउडर के गुण इसमें मौजूद फाइबर के कारण भी हैं। फाइबर का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे आप बार- बार नहीं खाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

amla powder,amla,gooseberry,vitamin c,eyesight,cataract,immunity,heart,sore throat,health article in hindi

मोतियाबिंद में

आमतौर पर उम्र के बढ़ने के साथ कई लोगों को मोतियाबिंद की परेशानी होने लगती है। इससे बचने के लिए आंवला के साथ रसांजन, मधु और घी मिला लें। इस मिश्रण को आंखों में लगाने से आंखों के पीलेपन और मोतियाबिंद में फायदा मिलता है।

amla powder,amla,gooseberry,vitamin c,eyesight,cataract,immunity,heart,sore throat,health article in hindi

पाचन के लिए फायदेमंद

आंवला एक आदर्श फल है, जो कई सारे फायदों को अपने आप में समेटे हुए है। यह पाचन के लिए प्रभावकारी माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी पेट संबंधी परेशानियों को ठीक करने का काम करता है।

amla powder,amla,gooseberry,vitamin c,eyesight,cataract,immunity,heart,sore throat,health article in hindi

हड्डियों को रखता है मजबूत

आंवला के साथ इसका चूर्ण भी कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। लगभग हर कोई जानता है कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम कितना आवश्यक है। आज भी बड़े उम्र के लोग हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आंवले का मुरब्बा या चटनी आदि का सेवन करते हैं। आप इसके स्थान पर इसके चूर्ण का भी सेवन कर सकती हैं। आंवले के चूर्ण को विटामिन-डी का भी एक बेस्ट स्रोत मन जाता है।

amla powder,amla,gooseberry,vitamin c,eyesight,cataract,immunity,heart,sore throat,health article in hindi

लिवर को स्वस्थ रखे

दर्द निवारक दवाएं, एंटीबायोटिक और शराब का सेवन लिवर में टॉक्सिक पदार्थों का निर्माण करते हैं। नियमित आंवला का सेवन इन विषाक्त पदार्थों को शरीर से छुटकारा दिलाकर लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।

amla powder,amla,gooseberry,vitamin c,eyesight,cataract,immunity,heart,sore throat,health article in hindi

गले की खराश में

जब भी मौसम बदलता है तो आमतौर पर गले में खराश की परेशानी होने लगती है। ऐसे में आंवला चूर्ण काफी फायदेमंद है। अजमोदा, हल्दी, आंवला, यवक्षार तथा चित्रक को समान मात्रा में मिला लें। 1 से 2 ग्राम आंवला चूर्ण को 2 चम्मच मधु तथा 1 चम्मच घी के साथ चाटें। इससे गले की खराश दूर होती है।

amla powder,amla,gooseberry,vitamin c,eyesight,cataract,immunity,heart,sore throat,health article in hindi

रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए

रोज एक आंवले का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जिस कारण आंवला रोग प्रतिरक्षा को बूस्ट करने का काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग