न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना चीर-फाड़ के हुआ था Raju Srivastav का पोस्टमार्टम, जानिए कैसे

कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनके शव का वर्चुअल तकनीक से पोस्टमार्टम किया गया है। वर्चुअल पोस्टमार्टम यानी Virtual Autopsy में इंसान के शरीर में चीर-फाड़ नहीं की जाती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Sep 2022 9:39:34

बिना चीर-फाड़ के हुआ था Raju Srivastav का पोस्टमार्टम, जानिए कैसे

डेढ़ महीने से ज्यादा समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आखिरकार 21 सितंबर को 58 साल की उम्र में मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत स्थिर हुई। कल बुधवार को अचानक उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी। राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार आज सुबह 9:30 बजे दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा।

कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद उनके शव का वर्चुअल तकनीक से पोस्टमार्टम किया गया है। वर्चुअल पोस्टमार्टम यानी Virtual Autopsy में इंसान के शरीर में चीर-फाड़ नहीं की जाती है। मशीनों की स्कैनिंग के जरिए ही शव का पोस्टमार्टम पूरा किया जाता है। सबसे खास बात है कि इसमें कुछ ही मिनट लगते हैं और जल्द ही शव को परिवार के हवाले कर दिया जाता है।

कैसे होती है वर्चुअल पोस्टमार्टम

virtual और autopsy शब्द से मिलकर Virtopsy बना है। Virtopsy में शव की पूरी जांच मशीन की मदद से की जाती है, जिनमें सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन भी शामिल हैं। सबसे खास बात है कि यह ना सिर्फ कम समय लेता है बल्कि मशीन की मदद से मौत की वजह को लेकर ज्यादा अच्छा अंदाजा मिल जाता है। साथ ही इस तकनीक से धार्मिक भावनाएं भी आहत नहीं होती है। क्योंकि शरीर पर किसी भी तरह का कट नहीं लगाया जाता है। दरअसल, काफी संख्या में लोग ऐसे हैं, जो अपने लोगों का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर देते हैं, क्योंकि इसमें शरीर के कई हिस्सों में चीरा लगाया जाता है। हालांकि, अब वर्चुअल पोस्टमार्टम में ऐसा कुछ नहीं होता है, जिससे धर्म का तर्क देने वाले लोगों को परेशानी भी नहीं होगी।

कितना सटीक है वर्चुअल पोस्टमार्टम

पैथोलॉजी की जानकारी देने वाले एक जर्नल में साल 2018 में छपे आर्टिकल में वर्चुअल ऑटोप्सी और सामान्य पोस्टमार्टम के रिजल्ट कंपेयर किए गए। दोनों ही तरह के पोस्टमार्टम के रिजल्ट लगभग एक जैसे ही थे। आर्टिकल के अनुसार, वर्चुअल ऑटोप्सी में 23 में से 15 मामलों में बिल्कुल सटीक जानकारी का आंकलन किया गया। वहीं एक शव ऐसा था, जिसका नॉर्मल पोस्टमार्टम में जो रिजल्ट आया, वही रिजल्ट वर्चुअल पोस्टमार्टम में मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत