न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोरायसिस के लक्षण और कारण, निदान के लिए अपनाएं यह डाइट प्लान

सोरायसिस आम तौर पर घुटनों, कोहनी और कभी-कभी आपके स्कैल्प में होते हैं। सोरायसिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसका आपकी उम्र से कोई ताल्लुक नही है, लेकिन यह मूल रूप से वयस्कों को होता है।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 25 Jun 2022 5:44:39

सोरायसिस के लक्षण और कारण, निदान के लिए अपनाएं यह डाइट प्लान

सोरायसिस एक त्वचा विकार है। जो आज के समय में अधिक से अधिक लोगों को प्रभावित कर रहा है। सोरायसिस टी लिम्फोसाइट्स नामक कोशिकाओं के कारण होता है, सोरायसिस में त्वचा की कोशिकाएं असामान्य रूप से विकसित होने लगती हैं, वे आपकी त्वचा के ऊपर तक उठती हैं और सफ़ेद स्केल्स से ढकी लाल प्लाक को पीछे छोड़ते हुए मर जाती हैं। सोरायसिस आम तौर पर घुटनों, कोहनी और कभी-कभी आपके स्कैल्प में होते हैं। सोरायसिस एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसका आपकी उम्र से कोई ताल्लुक नही है, लेकिन यह मूल रूप से वयस्कों को होता है।

सोरायसिस के लक्षण

मुख्य रूप से कुछ ऐसे लक्षण है जिनके आधार पर सोरायसिस का पता लगया जा सकता है, जो इस प्रकार है... त्वचा में सूजन के साथ लाल चकते बन जाना, शरीर में सफ़ेद कलर की मोती परत का जमना। चकतों पर खुजली होना और दर्द होना। कभी-कभी इनमें दरार होने से खून आने की समस्या भी हो सकती है। नाखूनों और पैर की उंगलियों का रंग बदल सकता है। वे उखड़ना भी शुरू हो सकते हैं या नाखून की जड़ से अलग हो सकते हैं।सोरायसिस के रोगियों की त्वचा में सूखापन आने लगता है साथ ही सिर पर स्केल्स और धब्बे या पपड़ी बन सकती है।

psoriasis symptoms,healthy living,Health tips

सोरायसिस होने के कारण

सोरायसिस होने का कोई एक कारण नहीं है। यह कई कारणों से हो सकता है। अभी तक हुई रिसर्च के अनुसार सोरायसिस की उत्पत्ति जेनेटिक प्री- डिस्पोजिशन और एनवायरमेंटल फैक्टर के कारण मानी जाती है। वहीँ सोरायसिस हेरिडिटी श्रेणी में भी आने वाली बीमारी है, जो परिवार के किसी भी सदस्य को हो सकती है।

सोरायसिस का निदान कैसे करे ?

आपको आगे पता लगे कि आपको सोरायसिस है तो सबसे पहले आप एक अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट से बात करे आपका डॉक्टर जांच कर सकता है कि क्या आपको सोरायसिस है या नहीं। यदि आपके कान, नाखून, कोहनी, स्कैल्प, नाभि और घुटनों पर प्लाक हैं तो वह आपकी त्वचा का एक छोटा सा नमूना लेगा जिसे बायोप्सी के रूप में जाना जाता है। इस टेस्ट से यह स्पष्ट हो जाएगा कि आपको किस प्रकार का सोरायसिस है या आप किस प्रकार के संक्रमण या बीमारी से पीड़ित हैं।

psoriasis symptoms,healthy living,Health tips

सोरायसिस ट्रीटमेंट के साइड इफेक्ट

सोरायसिस के अधिकांश उपचार को सुरक्षित माना जाता है और इसे वर्षों से सिद्ध किया गया है। चिंता होने पर आप अपने डॉक्टर से जांच करा सकते हैं। सोरायसिस बीमारी का ट्रीटमेंट आपकी त्वचा के प्रकार निर्भर हो सकता है। आपकी त्वचा को कोमल बनाने वाली टोपिकल क्रीम लाइट होती और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। हालांकि, यदि एडवांस्ड प्रोसिजर्स के लिए जा रहे हैं, तो संभावना है कि इससे आप में कुछ एलर्जी हो सकती है।

psoriasis symptoms,healthy living,Health tips

सोरायसिस में कैसी हो डाइट

त्वचा रोग से संबंधित फ्लेयर-अप से लड़ने के लिए एक स्वस्थ आहार हमेशा महत्वपूर्ण होता है। लक्षणों की गंभीरता को नियंत्रित करने के लिए सोरायसिस के मामले अत्यधिक शराब के सेवन से बचना चाहिए। आप अपने आहार में एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ शामिल करें जैसे कि फल और सब्जियां जिनमें जामुन और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल हैं। जैतून के तेल के साथ अपने आहार में सीड्स और नट्स शामिल करें। इसके अलावा आप ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करें। कम कार्बोहाइड्रेट और कम वसा वाला आहार लेना चाहिए साथ ही ग्लूटेन-मुक्त आहार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

लाइफस्टाइल में करें बदलाव

सोरायसिस के कारण व्यक्ति को अपने जीवन में कई बदलाव करने पड़ते हैं। सोरयासिस होने पर आपको तेज सूर्य की किरणों से बचना चाहिए। बहार कड़ी धुप में जब भी निकले तो छतरी और स्कार्फ का इस्तेमाल करे। आरामदायक कपड़े पहने, जिससे सोरायसिस वाले भाग पर कपड़ा न रगड़े। रोजाना नहाये और अपनी त्वचा की साफ़-सफाई का ख्याल रखे। अपने कमरे में हुमुडिफायर लगवा कर रखे। खुजली होने पर त्वचा को बहुत ज्यादा खरोंचने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता शामिल; NEET मुद्दे पर सरकार से जवाब और इस्तीफे की मांग
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग