न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसी को, कोई भी रोग हो तो मिलती है अनार खाने की सलाह, जानें-कहां है यह ज्यादा फायदेमंद

अनार किसे पसंद नहीं है। अनार का छिलका जितना कठोर होता है, अंदर उतना ही स्वादिष्ट और मीठा फल होता है। किसी भी व्यक्ति को, कोई...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 12:06:06

किसी को, कोई भी रोग हो तो मिलती है अनार खाने की सलाह, जानें-कहां है यह ज्यादा फायदेमंद

अनार किसे पसंद नहीं है। अनार का छिलका जितना कठोर होता है, अंदर उतना ही स्वादिष्ट और मीठा फल होता है। किसी भी व्यक्ति को, कोई भी रोग हो जाए, लोग उसे सबसे पहले अनार के सेवन की सलाह ही देते हैं। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना अनार का सेवन करना चाहिए। अनार में ओमेगा 5, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, ई, राइबोफ्लेविन, आयरन, फॉलिक एसिड, पाली अनसेचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस और थायमिन जैसे न्यूट्रिशन काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होते हैं। तो चलिए आज हम आपको अनार के फायदों के बारे में बताते हैं।

pomegranate,pomegranate medicine,pomegranate advantages,pomegranate nutrition,heart,arthritis,swelling,cancer,health article in hindi

कैंसर से बचाव

अनार के जूस ने अभी कुछ समय पहले ही कैंसर पीड़ित लोगों के जीवन में अलग ही छाप छोड़ी है जब शोधकर्ताओं ने यह ज्ञात किया कि अनार का जूस प्रोस्टेट कैंसर सेल्स को रोकने के लिए बहुत ही कारगर है। यद्धपि मनुष्यों के साथ इसका कोई दीर्घकालिक अध्य्यन नहीं हुआ है जो यह बता सके कि यह कैंसर से बचाव करता है या उसके जोखिम को कम करता है। जितना भी अध्ययन हुआ है उसके परिणाम सकारात्मक हैं परन्तु इसके ऊपर अध्ययन अभी भी चल रहा है।

pomegranate,pomegranate medicine,pomegranate advantages,pomegranate nutrition,heart,arthritis,swelling,cancer,health article in hindi

चेहरे के दाग-धब्बों की परेशानी

चेहरे पर दाग-धब्बे होना एक आम समस्या है। अनेक लोग इससे परेशान रहते हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को यह शिकायत अधिक रहती है। अगर आप भी चेहरे की झाई से परेशान हैं, तो अनार के प्रयोग से फायदा ले सकते हैं। अनार के ताजे हरे पत्तों के रस में 100 ग्राम अनार के पत्तों का पेस्ट और आधा लीटर सरसों का तेल मिला लें। इस तेल को पकाकर छान लें। इस तेल से मालिश करने से चेहरे की कील, झाई और काले धब्बे ठीक होते हैं।

pomegranate,pomegranate medicine,pomegranate advantages,pomegranate nutrition,heart,arthritis,swelling,cancer,health article in hindi

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना अनार का सेवन करना चाहिए। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यूनिटी को बढ़ाने की सलाह दी जा रही है। आप इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रोजाना अनार का सेवन कर सकते हैं।

pomegranate,pomegranate medicine,pomegranate advantages,pomegranate nutrition,heart,arthritis,swelling,cancer,health article in hindi

हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार

अनार को हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक गुण पाया जाता है। इसके सेवन से सिर्फ हार्ट को ही नहीं बल्कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

pomegranate,pomegranate medicine,pomegranate advantages,pomegranate nutrition,heart,arthritis,swelling,cancer,health article in hindi

हाथ-पांव की सूजन

हाथ-पांव में सूजन होने पर अनार के फायदे ले सकते हैं। 10-12 अनार के ताजे पत्तों को पीसकर, हथेली और पांव के तलवों पर लेप करें। इससे हाथ-पांव की सूजन तथा हाथ-पांव में पानी लगने की परेशानी ठीक होती है।

pomegranate,pomegranate medicine,pomegranate advantages,pomegranate nutrition,heart,arthritis,swelling,cancer,health article in hindi

दिमाग को तेज करने में मददगार

अनार के नियमित सेवन से दिमाग को तेज किया जा सकता है। अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में याददाश्त को बढ़ाने में भी अनार का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। अनार को आप जूस के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

pomegranate,pomegranate medicine,pomegranate advantages,pomegranate nutrition,heart,arthritis,swelling,cancer,health article in hindi

गठिया

अनार के जूस में पाया जाने वाला फ्लेवोनोल सूजन को अवरुद्ध करने में मदद कर सकता है, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस और उपास्थि क्षति में योगदान देता है। अनार के जूस को वर्तमान में ऑस्टियोपोरोसिस, रूमेटोइड गठिया (Arthritis) और अन्य प्रकार के गठिया और संयुक्त सूजन पर इसके संभावित प्रभावों के लिए अध्ययन किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग