न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्कआउट को बनाएं मजेदार, पीक एंड रूल अपनाकर पाएं ऊर्जा और मोटिवेशन

वर्कआउट को अब बोरिंग न बनने दें। ‘पीक एंड रूल’ अपनाकर एक्सरसाइज को मजेदार, प्रेरक और यादगार बनाएं। जानें कैसे पॉजिटिव एंडिंग और पीक मोमेंट से फिटनेस का अनुभव बेहतर बनता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 8:31:37

वर्कआउट को बनाएं मजेदार, पीक एंड रूल अपनाकर पाएं ऊर्जा और मोटिवेशन

अकसर लोग नई फिटनेस जर्नी जोश के साथ शुरू करते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में थकावट और बोरियत के कारण उसे बीच में ही छोड़ देते हैं। खासकर तब, जब जिम या होम वर्कआउट रूटीन रोज़ाना एक जैसा लगने लगे। लेकिन अब इस थकान और बोरियत से छुटकारा पाने का एक आसान और वैज्ञानिक तरीका सामने आया है, जिसे कहा जाता है ‘पीक एंड रूल (Peak-End Rule)’। यह एक साइकोलॉजी पर आधारित सिद्धांत है, जो आपके वर्कआउट अनुभव को न सिर्फ मजेदार बनाता है बल्कि आपको मोटिवेट भी रखता है।

‘पीक एंड रूल’ क्या है?

‘पीक एंड रूल’ एक मानसिक मॉडल है, जिसके अनुसार कोई भी अनुभव हमें कितना अच्छा या बुरा लगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उस अनुभव का सबसे ऊँचा (peak) और आखिरी हिस्सा (end) कैसा रहा। सरल शब्दों में, अगर आपका वर्कआउट का सबसे मजेदार पल और अंतिम कुछ मिनट पॉजिटिव रहे, तो पूरे सेशन को आप अच्छा अनुभव मानेंगे, भले ही बीच के समय में थकान या कठिनाई रही हो।

वर्कआउट में इसे कैसे अपनाएं?

1. पीक मोमेंट बनाएं : वर्कआउट के बीच में अपने पसंदीदा और एनर्जेटिक एक्सरसाइज को रखें। जैसे कि पसंदीदा गाने पर कार्डियो, हाई-इंटेंसिटी मूव्स या कोई ऐसा एक्सरसाइज जिसे करना आपको सबसे ज्यादा पसंद हो।

2. पॉजिटिव एंडिंग : सेशन के आखिरी मिनट को रिलैक्सिंग और सुकून भरा बनाएं। स्ट्रेचिंग, डीप ब्रीदिंग या शांत म्यूजिक के साथ कूल डाउन करें। यह आपके दिमाग में पॉजिटिव फीलिंग छोड़ता है और पूरे वर्कआउट को यादगार बनाता है।

3. रिवार्ड या सेल्फी : वर्कआउट के बाद खुद को छोटा सा रिवार्ड दें। मिरर में अपनी फोटो लेना, वर्कआउट का छोटा नोट लिखना या किसी दोस्त को बताना कि आपने सेशन पूरा कर लिया, ये सब आपके अनुभव को और भी सकारात्मक बनाते हैं।

फायदे जो आपको मिलेंगे

- वर्कआउट के प्रति बोरियत कम होगी और मोटिवेशन बढ़ेगा।
- हर सेशन के बाद पॉजिटिव फीलिंग बनेगी।
- एक्सरसाइज को छोड़ने का मन नहीं करेगा।
- आपका मस्तिष्क पूरे वर्कआउट को एक अच्छा अनुभव मानकर भविष्य में सेशन करने के लिए प्रेरित होगा।

एक्सपर्ट का नजरिया

क्रिसटॉफ़र बर्गलैंड, रिटायर्ड अल्ट्रा‑एंड्यूरेंस एथलीट और साइंस राइटर, बताते हैं कि “Peak–End Rule” अपनाने से वर्कआउट न केवल यादगार बनता है, बल्कि इसे जारी रखने की इच्छा भी बढ़ती है। उनका कहना है कि वर्कआउट का सबसे ऊँचा पल और सुखद अंत ही हमारे दिमाग में पूरे सेशन की स्मृति को पॉजिटिव बनाता है। भले ही बीच के सेशन कठिन हों, अगर आप इसे मज़ेदार और पॉजिटिव बनाने पर ध्यान दें, तो हर एक्सरसाइज का अनुभव बेहतर और प्रेरक बन जाएगा।

वर्कआउट अब केवल शारीरिक नहीं, मानसिक भी

फिटनेस केवल बॉडी को मजबूत बनाने के लिए नहीं होती, बल्कि दिमाग और मानसिक ऊर्जा के लिए भी जरूरी है। ‘पीक एंड रूल’ को अपनाकर आप एक्सरसाइज को थकान देने वाली गतिविधि के बजाय ऊर्जा, खुशी और मोटिवेशन का स्रोत बना सकते हैं। अगली बार जब आप जिम जाएं या घर पर वर्कआउट करें, तो इस फॉर्मूले को आज़माएँ और अंतर खुद महसूस करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह