हमारी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज मरघट वाले हनुमान मंदिर में दर्शन कर मारुतिनंदन का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सोशल मीडिया पर CM ने बधाई संदेश साझा किया
प्रभु से यही प्रार्थना है कि वे हमें सेवा के इस अविचल à
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस अवसर पर पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 20 फरवरी को मरघट वाले हनुमान मंदिर में जाकर उन्होंने भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने संदेश में यह भी जोड़ दिया कि सेवा के पथ पर बढ़ते हुए उन्हें जनकल्याण की दिशा में लगातार मेहनत करने की शक्ति मिले।
सरकार ने पहले साल में किए कई कार्य
रेखा गुप्ता सरकार ने अपने पहले वर्ष में कई योजनाओं और पहलों को लागू किया। इस दौरान अटल कैंटीन, आयुष्मान भारत योजना और वय वंदना योजना जैसी योजनाएं शुरू की गईं।
हालांकि, जनता अब भी सरकार से कई वादों को पूरा होने की उम्मीद कर रही है। इनमें बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने और महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देने के वादे शामिल हैं।















