न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

iPhone 18 Pro में ऐप्पल की पूरी तैयारी, 1-2 नहीं बल्कि 10 दमदार अपग्रेड्स का धमाका

iPhone 18 Pro मॉडल्स में ऐप्पल दे रहा है 10 बड़े अपग्रेड्स, नए डिजाइन, A20 चिपसेट, C2 मॉडम, वेरिएबल अपर्चर कैमरा और 5G सैटेलाइट इंटरनेट सपोर्ट के साथ यह फ्लैगशिप फोन सितंबर में लॉन्च होगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 19 Feb 2026 10:19:08

iPhone 18 Pro में ऐप्पल की पूरी तैयारी, 1-2 नहीं बल्कि 10 दमदार अपग्रेड्स का धमाका

आईफोन प्रेमियों के लिए इस साल का सबसे बड़ा इंतजार ऐप्पल के आईफोन 18 प्रो मॉडल्स का है। कंपनी इस सितंबर में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्चिंग में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन इसके संभावित फीचर्स की झलक सामने आ चुकी है। इन जानकारियों से यह स्पष्ट है कि ऐप्पल इस बार अपने फ्लैगशिप मॉडल में कोई कमी नहीं रखना चाहती। आईफोन 18 प्रो सीरीज में कुल 10 बड़े अपग्रेड दिए जाने की उम्मीद है, जो इसे मार्केट में टॉप कम्पटीशन के करीब लाएंगे।

डिजाइन में बदलाव

iPhone 18 प्रो मॉडल्स के रियर पैनल में सिंगल-टोन कलर दिया जाएगा। यह बदलाव मौजूदा 17 प्रो सीरीज के डुअल-टोन कलर में आ रही फेडिंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

नई बैटरी कैपेसिटी

iPhone 18 प्रो मैक्स में ऐप्पल अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जिसकी क्षमता लगभग 5,200mAh तक हो सकती है। बैटरी बढ़ने के कारण फोन का आकार और वजन भी थोड़े बढ़ सकते हैं।

छोटा डायनामिक आईलैंड

ऐप्पल धीरे-धीरे डायनामिक आईलैंड को हटाने की योजना में है। इस सिलसिले में आईफोन 18 प्रो मॉडल्स में इसे छोटा किया जा सकता है। इसके लिए कंपनी कई नई टेक्नोलॉजी को टेस्ट कर रही है।

सबसे नया चिपसेट

iPhone 18 प्रो मॉडल्स में A20 चिप दी जाएगी, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा रहा है। यह चिप परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों में सुधार करेगी।

C2 मॉडम

iPhone 18 प्रो और प्रो मैक्स में C2 मॉडम का उपयोग किया जाएगा। यह तेज नेटवर्क स्पीड के साथ पावर एफिशिएंसी को भी बढ़ाएगा।

नया कैमरा सेंसर

अपकमिंग मॉडल्स में ऐप्पल सैमसंग का थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर इस्तेमाल कर सकती है। इससे नॉइज़ कम होगा और डायनामिक रेंज बेहतर होगी। वर्तमान में ऐप्पल आईफोन में सोनी का सेंसर इस्तेमाल करती है, इसलिए यह बदलाव बड़ा माना जा रहा है।

वेरिएबल अपर्चर

18 प्रो और 18 प्रो मैक्स के रियर मेन कैमरे को वेरिएबल अपर्चर के साथ अपग्रेड किया जाएगा। इससे यूजर फोटो क्लिक करते समय लाइट इनपुट को नियंत्रित कर पाएगा।

5G सैटेलाइट इंटरनेट सपोर्ट

आईफोन 18 प्रो सीरीज सैटेलाइट के जरिए 5G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगी। इससे फोन केवल मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर नहीं रहेंगे और इमरजेंसी में सैटेलाइट के जरिए भी कनेक्टिविटी हासिल की जा सकेगी।

नए कलर ऑप्शन

18 प्रो मॉडल्स तीन नए कलर में उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन बरगंडी, ब्राउन और पर्पल रंग में लॉन्च हो सकते हैं।

आसान कैमरा कंट्रोल

लीक्स के अनुसार, ऐप्पल कैमरा कंट्रोल बटन को और आसान बनाने में लगी है। नए मॉडल में यह बटन प्रैशर सेंसिंग रिकग्निशन के साथ आएगा, और कैपेसिटिव सेंसिंग को हटा दिया जाएगा। इससे कैमरा कंट्रोल बेहतर होने के साथ फोन की कीमत में भी मदद मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत