न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में मौसम का मिजाज बिगड़ा, जयपुर से बीकानेर तक ओलावृष्टि, अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान

राजस्थान में मौसम का मिजाज बिगड़ा, जयपुर, बीकानेर और अन्य जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी और बारिश। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में हल्की बारिश और तापमान में बदलाव की संभावना। किसानों और आम जनता के लिए जरूरी चेतावनी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 19 Feb 2026 9:22:14

राजस्थान में मौसम का मिजाज बिगड़ा, जयपुर से बीकानेर तक ओलावृष्टि, अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान

राजस्थान में पिछले दो दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से बीते चौबीस घंटों में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में तेज़ आंधी, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ ओले गिरे। बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, खासकर सरसों की तैयार फसल को सबसे ज्यादा नुकसान का खतरा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुरुवार को मौसम शुष्क रहने के बाद शुक्रवार (20 फरवरी) को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

नरैना में रिकॉर्ड बारिश

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटों में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश नरैना (जयपुर) में 27.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान फलौदी और बाड़मेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में आर्द्रता की औसत सीमा 20 से 90 प्रतिशत के बीच रही।

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट के अनुसार, अजमेर में 20.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.5 डिग्री, अलवर में 19.6 डिग्री, जयपुर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 20.6 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 22.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, बाड़मेर में 32.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.1 डिग्री, जोधपुर में 30.2 डिग्री, बीकानेर में 26.8 डिग्री, चूरू में 21.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.0 डिग्री, नागौर में 27.2 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 डिग्री, जालौर में 31.7 डिग्री, सिरोही में 23.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 21.0 डिग्री, करौली में 23.3 डिग्री, दौसा में 24.3 डिग्री और झुंझुनूं में 20.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया।

19 फरवरी को रहेगा मौसम शुष्क

पूर्वानुमान के मुताबिक 19 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में 1-2 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है।

20 फरवरी से फिर बदलेंगे मौसम के रंग

मौसम विभाग ने चेताया है कि 20 फरवरी से राज्य में मौसम फिर बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। किसानों और आम जनता को सलाह दी गई है कि वे आगामी 48 घंटों में मौसम की खबरों पर नजर बनाए रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?