न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाखून रहें मजबूत और तेजी से बढ़े तो करें इन चीजों का सेवन, देखभाल के लिए ये टिप्स अपनाएं

यदि आप चाहती हैं कि आपके नाखून मजबूत रहें और तेजी से बढ़ें तो आपको नीचे बताई गई चीजों का सेवन करना चाहिए। इन चीजों का ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 2:23:17

नाखून रहें मजबूत और तेजी से बढ़े तो करें इन चीजों का सेवन, देखभाल के लिए ये टिप्स अपनाएं

यदि आप चाहती हैं कि आपके नाखून मजबूत रहें और तेजी से बढ़ें तो आपको नीचे बताई गई चीजों का सेवन करना चाहिए। इन चीजों का नियमित रूप से सेवन करने से आपके नाखून मजबूत होंगे और तेजी से बढ़ने भी लगेंगे। इतना ही नहीं ये सभी खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं।

nutritional food,nails,care tips,nail polish,nail cutter,strong nails,beautiful nails,egg,Oats,Beans,Salmon fish,health article in hindi

नाखून को मजबूत बनाते हैं ये खाद्य पदार्थ

अंडा- अंडे में काफी अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है और यह शरीर के विकास के लिए काफी आवश्यक होता है। इसका सेवन करने से हमारे बाल, हड्डियां और नाखून मजबूत होते हैं। अंडे में काफी अधिक मात्रा में विटामिन डी, बायोटीन और बी12 होता है। बायोटीन आपके नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

nutritional food,nails,care tips,nail polish,nail cutter,strong nails,beautiful nails,egg,Oats,Beans,Salmon fish,health article in hindi

बीन्स- बीन्स में भी काफी अधिक मात्रा में बायोटीन होता है, जिनकी मदद से नेल्स बढ़ते हैं। एक अध्ययन में सामने आया है कि बायोटीन का सेवन करने से नाखूनों की मोटाई 25 प्रतिशत तक बढ़ती है। इस वजह से आपको बीन्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

nutritional food,nails,care tips,nail polish,nail cutter,strong nails,beautiful nails,egg,Oats,Beans,Salmon fish,health article in hindi

ओट्स- बायोटीन ही नहीं बल्कि नाखूनों के लिए जिंक और मिनरल भी जरूरी होते हैं। साथ ही ओट्स आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे।

nutritional food,nails,care tips,nail polish,nail cutter,strong nails,beautiful nails,egg,Oats,Beans,Salmon fish,health article in hindi

सूरजमुखी के बीज- सूरजमुखी के बीजों में भरपूर मात्रा में कॉपर और मैगनीज होता है। आप इसे ब्रेड और अन्य खाद्य पदार्थों पर छिड़ककर खा सकती हैं।

nutritional food,nails,care tips,nail polish,nail cutter,strong nails,beautiful nails,egg,Oats,Beans,Salmon fish,health article in hindi

साल्मन- यदि आप सी फूड खाते हैं तो आपके लिए साल्मन बेस्ट है। साल्मन में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों और नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

nutritional food,nails,care tips,nail polish,nail cutter,strong nails,beautiful nails,egg,Oats,Beans,Salmon fish,health article in hindi

नाखूनों की देखभाल कैसे करें

कई बार हम नाखूनों की बहुत अधिक देखभाल करने का समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में आप बहुत ही छोटी-छोटी चीजों की मदद से अपने नाखूनों को साफ, मजबूत और अच्छा बनाए रख सकती हैं। हालांकि, इसके लिए नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखना बहुत ही अधिक आवश्यक है।

- आपको कभी भी नाखूनों पर रोज नेलपॉलिश नहीं लगानी चाहिए। इससे आपके नाखून पीले हो जाते हैं और जल्दी टूटने लग जाते हैं।

- नेलपॉलिश उतारने के लिए कभी भी नाखूनों को खुरचने की कोशिश न करें। उन्हें सिर्फ बढ़िया क्वालिटी के नेल रिमूवर से ही साफ करें। इसके अलावा नेलपॉलिश साफ करने के बाद तुरंत दूसरी नेलपॉलिश न लगाएं। उन्हें भी कुछ समय सांस लेने का मौका दें।

- कपड़े धोने, सब्जी काटने, बर्तन साफ करने जैसे काम करने से नाखून कमजोर होते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। हार्ड साबुन और पाउडर से भी इन्हें नुकसान पहुंचता है तो ऐसे में ग्लव्ज़ पहनकर ही काम करना ही बेहतर रहेगा।

nutritional food,nails,care tips,nail polish,nail cutter,strong nails,beautiful nails,egg,Oats,Beans,Salmon fish,health article in hindi

- नाखूनों को समय-समय पर ट्रिम यानि काटते रहें। ध्यान रहें इन्हें सिर्फ नेलकटर की मदद से ही काटें। जल्दबाजी में चाकू या फिर कैंची का प्रयोग करने की गलती कतई न करें। इससे न सिर्फ नाखूनों का शेप खराब होता है बल्कि चोट लगने का डर भी रहता है।

- नाखूनों को समय- समय पर साफ करते रहें, उन्हें धूल- मिट्टी के संपर्क में आने से बचाएं और सबसे अच्छा नेल कलर ही लगाए । ये नाखून लम्बे करने के उपाय में से एक है।

- अगर आपको नाखून चबाने की आदत है तो बेहतर रहेगा कि इस आदत को जल्द से जल्द छोड़ दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग