Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कहवा चाय : थकान करती है दूर, इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक, इन परेशानियों को करती कम

ज़्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय आपकी थकान दूर करने के साथ ही आपको चुस्त व दुरुस्त भी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 09 Jun 2021 3:22:29

कहवा चाय : थकान करती है दूर, इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक, इन परेशानियों को करती कम

ज़्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय आपकी थकान दूर करने के साथ ही आपको चुस्त व दुरुस्त भी बनाती है। इसके अलावा चाय पीने में भी काफी स्वादिष्ट होती है, जिसका लुत्फ सभी उठाना चाहते हैं। अलग-अलग तरह की चाय में एक नाम कहवा चाय का भी लिया जाता है। यह आपकी थकान दूर करके आपको एनर्जी तो देती ही है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी कहवा चाय सहायक होती है।

कहवा चाय कश्मीर के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। वहां यह चाय आपको हर गली-नुक्कड़ में तथा हर होटल में मिल जाएगी। यह चाय न केवल पीने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसकी सुगंध आपको अपना दीवाना बना लेगी। कहवा चाय बनाने में कई प्रकार के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे – केसर, इलायची, दालचीनी, अन्य जड़ी-बूटियां इत्यादि। इसके अलावा अन्य चाय की तरह ही इसमें भी आपको प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं और इस चाय में कैफ़ीन नहीं होती है।

coronavirus,kahwa tea,kashmiri kahwa tea,kahwa chai,almond,cardamom,immunity,digestion,heart,energy,tension,flu,weight,health article in hindi कहवा के फायदे

(1) वजन घटाने में सहायक

यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कहवा चाय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। इसकी चाय शरीर में अत्यधिक मात्रा में जमी हुई वसा को जला देती है। कहवा चाय आपके शरीर में मौजूद वसा को कम करके आपके मोटापे (Fat) को कम करती है। इसके अलावा कहवा चाय को एक बार पीने के बाद आपको ऐसा महसूस होगा कि आपका पेट भरा सा है। इस प्रकार कहवा आपकी भूख को भी दबा देता है। आपको भूख कम लगने के कारण आपको वजन नियंत्रित करने में हेल्प मिल सकती है।


coronavirus,kahwa tea,kashmiri kahwa tea,kahwa chai,almond,cardamom,immunity,digestion,heart,energy,tension,flu,weight,health article in hindi (2) इम्यूनिटी को बढ़ाए

इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी कहवा चाय अपनी एक अहम भूमिका निभाती है। कहवा चाय में पड़ने वाले बादाम व अखरोट के द्वारा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट आपको संक्रमण या बीमारी से बचाने में भी सहायक होते हैं।


coronavirus,kahwa tea,kashmiri kahwa tea,kahwa chai,almond,cardamom,immunity,digestion,heart,energy,tension,flu,weight,health article in hindi (3) पाचन तंत्र को रखे ठीक

कहवा चाय पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होती है। इसको पीने से पाचन तंत्र साफ रहता है। साथ ही यह आपका खाना पचाने में भी सहायता करती है। एक स्वस्थ पाचन तंत्र के जरिए ही आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। इसके अलावा कहवा चाय आपके पेट में होने वाले बैक्टीरियल इंफेक्शन को भी ठीक करने में आपकी हेल्प करती है।


coronavirus,kahwa tea,kashmiri kahwa tea,kahwa chai,almond,cardamom,immunity,digestion,heart,energy,tension,flu,weight,health article in hindi (4) तनाव को दूर करे

आज के इस भाग-दौड़ वाले ज़माने में इंसान की जिंदगी व्यस्त सी हो गई है। कभी अपने काम में इंसान व्यस्त रहता है तो कभी अन्य परेशानियों में उलझा होता है। ऐसे में 1 कप कहवा चाय पी लेने से आपका मूड फ्रेश होगा और आपको तनाव से छुटकारा मिलेगा। इस प्रकार कहवा चाय तनाव को दूर करने में भी मददगार साबित होती है।


coronavirus,kahwa tea,kashmiri kahwa tea,kahwa chai,almond,cardamom,immunity,digestion,heart,energy,tension,flu,weight,health article in hindi (5) सर्दी-जुकाम करे ठीक

यदि आप सर्दी-जुकाम या छाती में कफ से परेशान हैं तो ऐसे में कहवा चाय बहुत फायदेमंद होती है। इस चाय से गले के दर्द में आराम मिलता है और साथ ही यह सिरदर्द का इलाज भी करती है। इसके अलावा कहवा चाय सर्दी में कफ से भी राहत दिलाने में मददगार होती है। इसमें विटामिन मौजूद होते हैं, जैसे – विटामिन B-12. ऐसे में यह चाय कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होती है।


coronavirus,kahwa tea,kashmiri kahwa tea,kahwa chai,almond,cardamom,immunity,digestion,heart,energy,tension,flu,weight,health article in hindi (6) ऊर्जा से रखे भरपूर

कहवा चाय आपको ऊर्जा से भरपूर रखने में बहुत ही मदगार होती है। जब भी आपको थकान महसूस होती है तो कहवा चाय पीने से आपकी थकान या सुस्ती दूर हो जाती है। आपके काम के बीच में कहवा चाय आपको काफी घंटों तक चुस्त रखने में सहायता करती है। इसको पीने से आप अपना कार्य भरपूर ऊर्जा के साथ पूरा कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology