न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंजीर का सेवन कब्ज से बचाने में मददगार, इन बीमारियों को भी दूर रख हमारे लिए है लाभदायक

अंजीर जिसे अंग्रेजी में figs कहते हैं, उसका नाम तो आपने जरूर सुना होगा। ये बहुत कॉमन फल नहीं है जो हर फल वाले के पास...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 1:11:48

अंजीर का सेवन कब्ज से बचाने में मददगार, इन बीमारियों को भी दूर रख हमारे लिए है लाभदायक

अंजीर जिसे अंग्रेजी में figs कहते हैं, उसका नाम तो आपने जरूर सुना होगा। ये बहुत कॉमन फल नहीं है जो हर फल वाले के पास आसानी से मिल जाए लेकिन बेहद पुराना फल जरूर है। इसका सदियों से इस्तेमाल हो रहा है। अंजीर टेस्टी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन शायद अंजीर एकमात्र ऐसा फल है जो फल के रूप में खाया ही जाता है लेकिन सूखने के बाद सेहत के लिए और भी गुणकारी हो जाता है। अंजीर को हम फल और ड्राईफ्रूट दोनों तरह से खा सकते हैं।

coronavirus,figs,figs benefits,figs fruit,figs dryfruit. figs medicine,piles,heart,digestion,weight,anemia,health article in hindi

पाचन और कब्ज के लिए अंजीर के फायदे

अंजीर का सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छी तरह काम कर सकता है और कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए दो-तीन अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह ऐसे ही या फिर शहद के साथ खाएं। पाचन तंत्र को बेहतर करने और कब्ज से राहत पाने लिए फाइबर की जरूरत होती है। वहीं, अंजीर में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए, जब अंजीर का सेवन किया जाता है, तो इसमें मौजूद फाइबर, मल को इकट्ठा करके बाहर निकालने में मदद कर सकता है। पेट को साफ करने में सक्षम होने की वजह से पेट के लिए अंजीर फायदेमंद हो सकता है।

coronavirus,figs,figs benefits,figs fruit,figs dryfruit. figs medicine,piles,heart,digestion,weight,anemia,health article in hindi

एनीमिया दूर करता है

शरीर में जब आयरन की कमी हो जाती है तो व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है। सूखे अंजीर को आयरन का मेन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। अंजीर खाने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है और शरीर किसी भी तरह की बीमारी से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

coronavirus,figs,figs benefits,figs fruit,figs dryfruit. figs medicine,piles,heart,digestion,weight,anemia,health article in hindi

हृदय के लिए

चूहों पर किए गए एक परीक्षण से पता लगा है कि अंजीर का सेवन करने से लिपिड प्रोफाइल में सुधार आ सकता है। इस रिसर्च में यह देखा गया है कि अंजीर का सेवन करने से हृदय के लिए लाभदायक उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन में इजाफा होता है। अंजीर का यह गुण हृदय के लिए वसा कोशिकाओं से पैदा होने वाले जोखिम को कम कर सकता है।

coronavirus,figs,figs benefits,figs fruit,figs dryfruit. figs medicine,piles,heart,digestion,weight,anemia,health article in hindi

बवासीर का इलाज

बवासीर एक गंभीर रोग है। जिस किसी व्यक्ति को बवासीर होता है, उसे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दो सूखे अंजीर को शाम को पानी में भिगो दें। इसे सुबह खाएं। इसी प्रकार सुबह भिगोए हुए अंजीर का सेवन शाम को करें। इसका सेवन 8-10 दिन तक करने से खूनी बवासीर में फायदा होता है।

coronavirus,figs,figs benefits,figs fruit,figs dryfruit. figs medicine,piles,heart,digestion,weight,anemia,health article in hindi

कम वजन के लिए

अगर कोई वजन कम करने के बारे में सोच रहा है, तो अंजीर की मदद ले सकता है। अंजीर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी कम होती है। साथ ही सूखे अंजीर के फल में फैट बहुत कम होता है। इसलिए यह वजन घटाने में सहायक हो सकता है। यही कारण है कि अंजीर खाने के लाभ में वजन का घटना भी शामिल है।

coronavirus,figs,figs benefits,figs fruit,figs dryfruit. figs medicine,piles,heart,digestion,weight,anemia,health article in hindi

बालों के लिए

क्या आपने अंजीर से जुड़े शैम्पू, कंडीशनर और मास्क मार्केट में देखे? क्या आपने कभी सोचा है कि अंजीर को बालों के प्रोडक्ट में क्यों इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इस पर कोई अध्ययन नहीं है जिससे यह साबित किया जा सके लेकिन कई महिलाओं ने यह महसूस किया है कि बालों में अंजीर के इस्तेमाल से बाल पोषण से भरपूर हो जाते हैं। अंजीर में जिंक होता है जो बालों को मजबूत करने में मदद करता है। अंजीर से बालों में वजन, चमक और नमी बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग