न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिट होने के बावजूद कैसे कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गए केके? डॉक्टरों ने बताया कब हो जाएं अलर्ट

कोलकाता में एक लाइव कंसर्ट के दौरान मशहूर सिंगर केके की तबियत अचानक खराब हुई और कुछ देर बार उनकी मौत हो गई। केके की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम पड़ेगी लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jun 2022 3:45:04

फिट होने के बावजूद कैसे कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो गए केके? डॉक्टरों ने बताया कब हो जाएं अलर्ट

कोलकाता में एक लाइव कंसर्ट के दौरान मशहूर सिंगर केके की तबियत अचानक खराब हुई और कुछ देर बार उनकी मौत हो गई। केके की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम पड़ेगी लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। 53 साल की उम्र में भी केके बिल्कुल फिट और युवा दिखते थे। ऐसे में उनके कार्डियक अरेस्ट की मौत की खबर से हर कोई सदमे में है। शो के दौरान ही केके को सीने में दर्द और बेचैनी महसूस होने लगी थी। केके से पहले भी कई सेलिब्रिटीज कम उम्र में ही कार्डियक अरेस्ट के चलते अपनी जान गवां चुके है। पिछले साल 29 अक्टूबर को साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की मौत भी हार्ट अटैक से हुई थी। उनकी उम्र भी महज 46 साल थी। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन भी पिछले साल 2 सितंबर को हार्ट अटैक से ही हुआ था। 40 साल में हुई उनकी मौत ने भी हर किसी को हैरान कर दिया था। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि ऊपर से इतने फिट दिखने वाले लोगों को भी कार्डियक अरेस्ट आ सकता है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिट बॉडी होने का मतलब ये नहीं है कि आप का दिल भी पूरी तरह स्वस्थ है।

singer kk death,cardiac arrest,heart attack,cardiac arrest symptoms,cardiac arrest precautions,cardiac arrest causes,Health,health news,healthy living

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?

कार्डियक अरेस्‍ट (cardiac arrest) का मतलब है अचानक दिल का काम करना बंद हो जाना। कार्डियक अरेस्‍ट (cardiac arrest) किसी लंबी या पुरानी बीमारी का हिस्‍सा नहीं है, इसलिए कार्डियक अरेस्‍ट (cardiac arrest) को दिल से जुड़ी बीमारियों में सबसे खतरनाक माना जाता है। लोग अकसर इसे दिल का दौरा पड़ना (heart attack) समझते हैं। जब कार्डियक अरेस्ट आता है तो धड़कने बढ़ कर 300-400 तक हो जाती हैं। वहीं, ब्लड प्रेशर नीचे की ओर गिरने लगता है और दिल के फंक्शन में अनियमितता आ जाती है। नतीजतन शरीर के अन्य हिस्सों में ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती है। जिसमें व्यक्ति की मौत हो जाती है।

singer kk death,cardiac arrest,heart attack,cardiac arrest symptoms,cardiac arrest precautions,cardiac arrest causes,Health,health news,healthy living

हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट के लिए जिम्मेदार कारक

- सिगरेट पीना
- खराब कोलेस्ट्रॉल
- हाई ब्लड प्रेशर
- मधुमेह
- मानसिक और सामाजिक तनाव
- वर्क आउट नहीं करना
- ओबेसिटी यानी मोटापा
- सब्जी और फल बेहद कम खाना
- शराब पीना

singer kk death,cardiac arrest,heart attack,cardiac arrest symptoms,cardiac arrest precautions,cardiac arrest causes,Health,health news,healthy living

कार्डियक अरेस्‍ट से बचने के लिए क्या करें?

- कार्डियक अरेस्‍ट से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप फिट रहें और स्वस्थ रहें।
- अच्छा भोजन लें, जो पौष्टिक हो। वहीं, वह कम कार्बोहाइड्रेट और कम कोलेस्ट्रॉल वाला हो।
- जंक और तैलीय खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
- मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन भी कम से कम करें या न ही करें, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि इनसे वजन बढ़ सकता है और हृदय रोगों के जोखिम को ये बढ़ा सकते हैं।
- शराब और धूम्रपान से दूरी बनाए, क्योंकि ये हृदय संबंधी परेशानियों को बढ़ाने का काम करते हैं।
- शारीरिक गतिविधि जितना हो सके, उतना करें।

singer kk death,cardiac arrest,heart attack,cardiac arrest symptoms,cardiac arrest precautions,cardiac arrest causes,Health,health news,healthy living

कार्डियक अरेस्ट आने पर क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति को कार्डियक अरेस्ट आता है तो तुरंत मरीज को सीपीआर देना चाहिए। सीपीआर देने के लिए आपको सर्वप्रथम मरीज की छाती पर 30 बार दबाव डालना होता है। इस दौरान अपने दोनों हाथों को एक साथ बांधें और व्यक्ति की छाती के बीच में रखें। इसके बाद छाती के केंद्र यानी बीच में जोर से तेज धक्का दें। धक्का देते समय यह ध्यान दें कि छाती लगभग एक इंच अंदर की तरफ जाए। वहीं, इसे आपको एक मिनट में 100 बार की दर से दबाना है। इस दौरान ध्यान रहे कि कंप्रेशन के बीच छाती को पूरी तरह से ऊपर उठने दें। आपको सीपीआर तब तक देते रहना है, जब तक आपके पास मेडिकल सहायता न पहुंच जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग