न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरानी से पुरानी बवासीर को ठीक कर देगी ये सब्जी, डाइट में करे शामिल

बवासीर या पाइल्स बेहद तकलीफदेह बीमारी है। बवासीर में गुदा के अंदर और बाहर तथा मलाशय के निचले हिस्से में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से मस्से या गांठ बन जाते हैं। मस्से कभी गुदा के अन्दर रहते हैं, तो कभी बाहर आ जाते हैं। जिनमें भयंकर दर्द होता है और कई बार खून भी बह सकता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Nov 2022 3:22:35

पुरानी से पुरानी बवासीर को ठीक कर देगी ये सब्जी, डाइट में करे शामिल

बवासीर या पाइल्स बेहद तकलीफदेह बीमारी है। बवासीर में गुदा के अंदर और बाहर तथा मलाशय के निचले हिस्से में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से मस्से या गांठ बन जाते हैं। मस्से कभी गुदा के अन्दर रहते हैं, तो कभी बाहर आ जाते हैं। जिनमें भयंकर दर्द होता है और कई बार खून भी बह सकता है। यह एक अनुवांशिक समस्या भी है। यदि परिवार में किसी को यह समस्या रही हो, तो इससे दूसरे व्यक्ति को होने की आशंका रहती है।

piles,piles treatment,home remedies to treat piles,piles in hindi,jimikand in hindi,benefits of jimikand in hindi,Health,health news in hindi

बवासीर दो प्रकार की होती हैं

खूनी बवासीर

खूनी बवासीर में मलत्याग करते समय खून आता है। हालाकि इसमें तकलीफ नहीं होती है। खूनी बवासीर में गुदा के अन्दर मस्से हो जाते हैं। मलत्याग के समय खून मल के साथ थोड़ा-थोड़ा टपकता है, या पिचकारी के रूप में भीआने लगता है। मल त्यागने के बाद मस्से अपने से ही अन्दर चले जाते हैं। गंभीर अवस्था में यह हाथ से दबाने पर भी अन्दर नहीं जाते। इस तरह के बवासीर का तुरंत इलाज बेहद जरुरी है।

बादी बवासीर

बादी बवासीर में कब्ज एवं गैस की समस्या अधिक रहती है। इसके मस्सों में रक्तस्राव नहीं होता। यह मस्से बाहर आसानी से देखे जा सकते हैं। इनमें बार-बार खुजली एवं जलन होती है। शुरुआती अवस्था में यह तकलीफ नहीं देते, लेकिन लगातार अस्वस्थ खान-पान और कब्ज रहने से यह फूल जाते हैं। इनमें खून जमा हो जाता है और सूजन हो जाती है। इसमें भी असहनीय पीड़ा होती है, और रोगी दर्द से छटपटाने लगता है। मलत्याग करते समय और उसके बाद भी रोगी को दर्द बना रहता है। वह स्वस्थ तरह से चल-फिर नहीं पाता और बैठने में भी तकलीफ महसूस होती है। इलाज कराने से यह समस्या ठीक हो जाती है।

बवासीर के लक्षण

- गुदा के आस-पास कठोर गांठ जैसी महसूस होती है। इसमें दर्द रहता है, तथा खून भी आ सकता है।
- शौच के बाद भी पेट साफ ना हेने का आभास होना।
- शौच के वक्त जलन के साथ लाल चमकदार खून का आना।
- शौच के वक्त अत्यधिक पीड़ा होना।
- गुदा के आस-पास खुजली, एवं लालीपन, व सूजन रहना।
- शौच के वक्त म्यूकस का आना।
- बार-बार मल त्यागने की इच्छा होना, लेकिन त्यागते समय मल न निकलना।

piles,piles treatment,home remedies to treat piles,piles in hindi,jimikand in hindi,benefits of jimikand in hindi,Health,health news in hindi

बवासीर का इलाज

पाइल्स के लिए मेडिकल में कई इलाज और दवाएं हैं। हालांकि आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी इससे निजात पा सकते है। ऐसे में सूरन की मदद ले सकते है। माना जाता है कि सुरन सब्जी के इस्तेमाल से पुरानी से पुरानी बवासीर को खत्म किया जा सकता है।

क्या है सूरन की सब्जी?

सूरन की सब्जी को जिमीकंद भी कहा जाता है। इस सब्जी को मिट्टी के नीचे आलू की तरह उगाया जाता है और इसकी जड़ को खोदकर निकाला जाता है, कहा जाता है कि इसे हटाने के बाद भी इसकी जड़ें मिट्टी में रहती हैं और एक साल बाद फिर से सब्जी बन जाती है। इस सब्जी में भारी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं।

piles,piles treatment,home remedies to treat piles,piles in hindi,jimikand in hindi,benefits of jimikand in hindi,Health,health news in hindi

बवासीर से 2 हफ्ते में मिलेगा आराम

ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए सब्जी को खाने के बाद छाछ का सेवन जरूर करें। बेहतर परिणाम देखने के लिए कम से कम 2 सप्ताह तक ऐसा करें।

ऐसे करें सूरन की सब्जी का इस्तेमाल

पहले हथेलियों पर सरसों का तेल लगाएं। उसके बाद हाथों को नमक के पानी में धो लें। फिर सब्जी का छिलका हटा दें। इसे काटकर कुछ देर उबाल लें और फिर उसी विधि का उपयोग करें जैसे आप अन्य सब्जियां बनाते हैं लेकिन ध्यान रहे इसमें ज्यादा मसाले न डालें। इसे बनाते समय इसमें बस थोड़ा सा जीरा, धनिया काली मिर्च सेंधा नमक डालें।

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप कब्ज या बवासीर की समस्या से बचना चाहते हैं, तो आप रात का खाना जल्दी करें। इसके अलाव देर रात तक नहीं जागना चाहिए। यह दोनों ही काम पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचाते है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत