न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खांसी : देती है जबरदस्त तकलीफ, ये घरेलू नुस्खे आजमाकर जल्द से जल्द पाएं आराम

खासी ठीक करने के कई घरेलू उपाय हैं। ये उपाय करने से तुरंत आराम मिलता है। लेकिन खांसी का इलाज घरेलू नुस्खे से करने के पहले...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 1:12:41

खांसी : देती है जबरदस्त तकलीफ, ये घरेलू नुस्खे आजमाकर जल्द से जल्द पाएं आराम

खासी ठीक करने के कई घरेलू उपाय हैं। ये उपाय करने से तुरंत आराम मिलता है। लेकिन खांसी का इलाज घरेलू नुस्खे से करने के पहले आइए जानते हैं कि खांसी क्यों होती है। खांसी कितने प्रकार की होती हैं। खांसी दो प्रकार की होती है।
- सूखी खांसी
- कफ वाली खांसी
सूखी खांसी नई होती है एवं कठिनाई से थोड़ा-थोड़ा थूक आता है तथा कफ वाली तर एवं जरा सा खांसने से ही कफ निकलता है। पुरानी खांसी में प्रायः कफ होता है।

खांसी : देती है जबरदस्त तकलीफ, ये घरेलू नुस्खे आजमाकर जल्द से जल्द पाएं आराम

हमें खांसी क्यों आती है?

जुकाम होना खांसी होने का प्रमुख कारण है। हमारी सांस की नली में बहुत महीन रेशे होते हैं। जब जुकाम बढ़ जाता है। कफ या बलगम गले में आने लगता है। इन रेशों पर कफ आने से हमें परेशानी होती है। इसी कफ को निकलने के लिए खांसी आती है।

खांसी : देती है जबरदस्त तकलीफ, ये घरेलू नुस्खे आजमाकर जल्द से जल्द पाएं आराम

खांसी का इलाज घरेलू नुस्खे द्वारा

- भुनी हुई फिटकरी 10 ग्राम और देशी खांड 100 ग्राम दोनों को बारीक पीसकर आपस में मिला लें और बराबर मात्रा में चौदह पुड़िया बना लें। सूखी या जिद्दी खांसी के इलाज में 125 ग्राम दूध के साथ एक पुड़िया नित्य सोते समय लें। गीली खांसी में 125 ग्राम गर्म पानी के साथ एक पुड़िया नित्य सोते समय लें।

- बलगमी खांसी हो तो अदरक का रस और शहद, बराबर मात्रा में मिलाकर एक-एक चम्मच की मात्रा से मामूली गर्म करके दिन में तीन-चार बार चाटने से तीन-चार दिन में ही कफ-खांसी ठीक हो जाती है। बच्चों को दिन में दो-तीन बार एक-दो उंगली ही चटा दें तो आराम मिल जाएगा।

- पिसा हुआ आंवला एक चम्मच शहद में मिलाकर नित्य दो बार चांटें।

- काली मिर्च और मिश्री मुंह में रखें, इससे गला भी खुला जाता है।

- पांच काली मिर्च और चौथाई चम्मच पिसी हुई सौंठ को एक चम्मच शहद में मिलकर सुबह-शाम चाटने से कफ वाली खांसी ठीक होती है।

- सूखी खांसी हो तो 15 ग्राम गुड़ और 15 ग्राम सरसों का तेल मिलाकर चाटने से लाभ होता है।

खांसी : देती है जबरदस्त तकलीफ, ये घरेलू नुस्खे आजमाकर जल्द से जल्द पाएं आराम

बलगम वाली खांसी का इलाज घरेलू नुस्खे द्वारा

- रात की खांसी हो तो एक बहेड़े के छिलके का टुकड़ा अथवा डोले हुए अदरक का टुकड़ा सोते समय मुख में रखकर चूसते रहने से बलगम आसानी से निकल जाता है। खांसी का इलाज घरेलु नुस्खे से ऐसे करें।

- बलगम साफ करने के लिए आंवला सूखा और मुलहठी को अलग-अलग बारीक करके चूर्ण बना लें और मिलाकर रख लें। इसमें से एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट प्रातः सायं सप्ताह-दो सप्ताह आवश्यकतानुसार लें। छाती में जमा हुआ बलगम साफ हो जाएगा।

- यदि कफ छाती पर सूख गया हो तो अलसी (तीसी) को कुचलकर पानी में औटाएं। जब पानी एक तिहाई रह जाए, उसे छानकर मिश्री मिलाकर रखें। अब इस काढ़े को एक-एक चम्मच एक-एक घण्टे के अन्तर से दिन में कई बार पिलाएं। इससे बलगम छूट जाता है। जब तक छाती साफ न हो, इसे पिलाते रहें।

खांसी : देती है जबरदस्त तकलीफ, ये घरेलू नुस्खे आजमाकर जल्द से जल्द पाएं आराम

खांसी से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर करने के घरेलू नुस्खे

- ब्रोंकाइटिस श्वांस नली में सूजन एवं दर्द होने पर सोंठ, काली मिर्च और हल्दी-तीनों वस्तुओं का अलग-अलग चूर्ण बना लें। प्रत्येक का चार-चार चम्मच चूर्ण लेकर मिला लें और इस चूर्ण को आधा चम्मच पानी के साथ दिन में दो बार लें।

- छाती का दर्द तथा पसली चलने पर-एक चम्मच अजवायन 250 ग्राम पानी में उबालें, चौथाई शेष रहने पर छानकर रात को नियमित पीने से पांच-सात दिन में छाती का दर्द नष्ट हो जाता है। सोते समय गरम-गरम पीकर ओढ़कर सो जाएं। दिन में दो बार वह काढ़ा दो चम्मच की मात्रा से दिन में दो बार निरन्तर कुछ दिन देने से पसली चलना भी ठीक हो जाता है।

- हींग को गर्म पानी में घोलकर पसलियों में लेप करे। सौंठ 30 ग्राम कूट कर आधा किलो पानी में उबालकर छानकर दिन में थोड़ा-थोड़ा बार-बार पिएं। पसली का दर्द ठीक हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके
बिना अलार्म के खुल सकती है सुबह की नींद! हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए जल्दी उठने के 3 आसान और असरदार तरीके