Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 घरेलू नुस्खों से दूर करें एडियों का दर्द, आजमाते ही मिलने लगेगा आराम

दैनिक जीवन में होने वाली शारीरिक समस्याओ में से एक हैं एडियों का दर्द जो एक ही जगह पर लंबे समय तक खड़े रहने के कारण या एड़ियों पर ज्यादा दबाव पड़ने के कारण उठने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Jun 2023 8:03:13

इन 10 घरेलू नुस्खों से दूर करें एडियों का दर्द, आजमाते ही मिलने लगेगा आराम

दैनिक जीवन में होने वाली शारीरिक समस्याओ में से एक हैं एडियों का दर्द जो एक ही जगह पर लंबे समय तक खड़े रहने के कारण या एड़ियों पर ज्यादा दबाव पड़ने के कारण उठने लगता हैं। अधिक टाइट जूते, सैंडल, हाई हील पहनने से भी एड़ियों में दर्द होने लगता है। कई बार हालत इतनी खराब हो जाती हैं कि सुबह बिस्तर से उठने के बाद खड़ा भी नहीं हुआ जाता हैं। ऐसे में चलना-फिरना, दौड़ना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एड़ियों के दर्द से राहत पाने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से ही आपको फर्क दिखने लगेगा और दर्द में आराम मिलेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain अदरक

एड़ी के दर्द को दूर करने में अदरक कई हद तक मदद कर सकता है। एड़ी का मांस जरूरत से ज्यादा खिंच जाने पर या सूजन होने से दर्द महसूस हो तो अदरक का यह नुस्खा काम आता है। टब में गर्म पानी भरें और उसमें अदरक के कुछ टुकड़ों को घिसकर डाल दें। इस पानी में लगभग 10 मिनट पैरों को डुबाकर बैठें। दर्द को सोखने में यह नुस्खा कारगर होता है।
home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain सरसों का तेल

सरसों के तेल से मालिश करने पर भी एड़ी के दर्द से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप लहसुन को सरसों के तेल में डालें और गर्म करें। आप प्रभावित स्थान पर हल्के हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा करने से न केवल हड्डियों को मजबूत मिल सकती है बल्कि जकड़न भी दूर हो सकती है। home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain सेब का सिरका

एड़ी के दर्द के लिए एप्पल साइडर विनेगर एड़ी से अतिरिक्त कैल्शियम को बाहर निकालकर प्रभावी ढंग से काम करता है। एक कप एप्पल साइडर विनेगर को आधा बाल्टी गुनगुने पानी में डालें। इसमें आप पैरों को डालकर सिकाई करें। आप चाहें तो पानी में एक तौलिया डालकर और पानी निचोड़ कर अपनी एड़ी के चारों ओर तौलिये को लपेट दें। ऐसा करने से भी दर्द से राहत मिल सकता है। home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain सेंधा नमक

सेंधा नमक के अंदर भी एड़ी के दर्द को दूर करने के गुण पाए जाते हैं। गर्म पानी में सेंधा नमक को मिलाएं और उसे टब में डालकर अपने पैरों को डिबोएं। लगभग 15 से 20 मिनट तक अपने पैरों को इस पानी में रखें। ऐसा करने से हफ्ते भर के अंदर दर्द दूर हो जाएगा। home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain एसेंशियल ऑयल

एसेंशियल ऑयल में सूजन-रोधी गुण होते हैं। लैवेंडर या पुदीने के तेल में आप पौधे से प्राप्त। किसी भी कैरियर ऑयल जैसे कि ऑलिव या नारियल तेल को मिलाकर एड़ी और तलवे की मालिश करें। आपको 2 से 4 बूंद एसेंशियल ऑयल और 10 से 12 बूंद कैरियर ऑयल की लेनी है। home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain बर्फ से सिकाई

एड़ियों के दर्द से परेशान हैं तो एड़ियों की बर्फ से सिकाई करें। दिन में तीन-चार बार बर्फ से एड़ियों की सिकाई करने से एड़ियों के दर्द से राहत मिलती है। बर्फ से सिकाई करने के लिए एक टॉवल में बर्फ के टुकड़े को लपेटकर दर्द वाली जगह पर मसाज करें दर्द से राहत मिलेगी। home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain लौंग का तेल

लौंग का तेल एड़ी के दर्द से राहत दिलाने में बेहद असरदार है। लौंग के तेल से धीरे-धीरे एड़ियों की मसाज करें आपको दर्द से जल्दी राहत मिलेगी। अगर आप इस तेल से रात को सोने से पहले मसाज करेंगे तो फायदा अधिक होगा। home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain हल्दी का लेप

हल्दी में एंटी-इन्फ्मेलमटरी गुण होते हैं, जिससे सूजन से लड़ने और कम करने में बहुत लाभकारी है। आप तेल में हल्दी डालकर इसे एड़ियों पर लगा सकते हैं। आप चाहें तो इसमें गुड़ भी डाल सकते हैं। इस पेस्ट को कुछ समय लगाने से आपको दर्द में आराम मिलने लगेगा। home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain एलोवेरा जैल

एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच भरकर एलोवेरा जैल निकाल लें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और नौसादर मिला लें। इसमें हल्का पानी मिलाएं और गर्म कर लें। तैयार मिश्रण को एंड़ियों पर लगाएं। दर्द खींचने में यह मिश्रण असरदार साबित होगा।
home remedies for heel pain,natural remedies for heel pain,heel pain relief at home,remedies to alleviate heel pain,heal heel pain naturally,relieving heel pain with home remedies,heel pain home treatments,ways to get rid of heel pain at home,natural remedies for painful heels,home remedies for foot pain मछली का तेल

मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो शरीर में सूजन को कम करता है। तीन से चार बूंदें मछली के तेल की लें और इससे पैरों की मालिश करें। प्लां।टर फैसिटिस के लिए फिश ऑयल क्रीम भी मार्केट में मिलती है। आप इसका भी इस्तेदमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology