न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

हम आपको ऐसे संकेतों और लक्षणों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जो दिल से संबंधित समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 May 2024 7:49:22

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

आजकल के समय में देखा जा रहा हैं कि अच्छे भले दिखने वाले इंसान भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, गलत खानपान और खुद की सेहत पर ध्यान ना देने के कारण बीते कुछ सालों में युवाओं में भी हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। दिल का मुख्य काम शरीर के सभी अंगों तक ब्लड पहुंचाना है। लेकिन जब दिल अपना काम सही तरीके से नहीं करता है तो इससे पूरे शरीर पर नेगेटिव असर पड़ता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप अपने दिल का खास ध्यान रखें और ह्रदय रोग से जुड़े संकेतों को समय रहते जानकर उचित इलाज लिया जाए। आज हम आपको ऐसे संकेतों और लक्षणों के बारे में ही बताने जा रहे हैं जो दिल से संबंधित समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

सीने में दर्द

दिल से संबंधित सीने में दर्द को एनजाइना के रूप में जाना जाता है। एक सामान्य एनजाइना को स्टर्नम के पीछे चेस्ट के सेंट्रर में दबोचने या दम घोंटना जैसे चेस्ट पेन के रूप में वर्णित किया जाता है जो जबड़े और बांहों तक फैल सकता है। यह अक्सर थकावट या खाना खाने के बाद बढ़ता है और आराम करने पर घटता है।

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

सांस लेने में दिक्कत

अगर कोई भी फिजिकल एक्टिविटी करते समय आपको सांस में दिक्कत के साथ ही छाती में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपका दिल हेल्दी नहीं है और आपको हृदय से संबंधित कोई ना कोई बीमारी है।

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

ज्यादा पसीना आना

आमतौर पर काम करने के दौरान शरीर से पसीना आना आम बात है। लेकिन अगर आपको नॉर्मल टेंपरेचर में भी सीने में दर्द के साथ ही गर्मी महसूस हो रही और पसीना आ रहा है तो ये कमजोर दिल या हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं।

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

चक्कर

चक्कर या बेहोशी के दौरे दिल की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। जब दिल की धड़कन बहुत कम या बहुत तेज हो तो व्यक्ति को चक्कर आ सकते हैं। ब्लड प्रेशर बहुत कम होने पर भी चक्कर आ सकते हैं। अगर आपको बार-बार चक्कर आते हैं तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

अनियमित धड़कन

दिल कमजोर होने का एक और सबसे आम संकेत है दिल की धड़कन का अनियमित होना। अगर आप भी अपने दिल की धड़कन को अनियमित महसूस करते हैं तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

वजन बढ़ना

तेजी से वजन बढ़ना हार्ट फेलियर और शरीर में द्रव के संचय की ओर इशारा करता है। अगर सामान्य आहार लेने के बावजूद तेजी से वजन बढ़ रहा है तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें। हार्ट फेलियर के कारण तेजी से वजन बढ़ना अक्सर बढ़ती सांसों से जुड़ा होता है।

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

पैरों में दर्द होना

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने पैरों में होने वाले दर्द को अनदेखा कर देते हैं। लेकिन कई बार पैरों का दर्द दिल के कमजोर होने का भी संकेत हो सकता है। इसलिए यदि आप चलने के दौरान पिंडली में क्रैंपिंग या जकड़न महसूस करें तो इसे नजरअंदाज न करें।

ना करें इन संकेतों को नजरअंदाज करने की भूल, देते हैं दिल की बिगड़ती सेहत का इशारा

एडेमा

टखने के एरिया में सूजन, खासकर अगर नेचर दबाव यह इंगित करता है कि शरीर के निर्भर भागों में द्रव संचय है। दिल या किडनी की बीमारी इस स्थिति की ओर ले जाती है। अगर आपको इसका अनुभव हो तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश

'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा

SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?

'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान

ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप

रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल

Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट

आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान

'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान

राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़

'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी

मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान

मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा

'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी