न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

ज्यादातर लोगों की नापसंदीदा सब्जी की बात की जाए, तो करेले का नाम शीर्ष स्थानों पर आता हैं। क्योंकि इसका स्वाद कड़वा होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कड़वा करेला आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jul 2024 8:58:29

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

ज्यादातर लोगों की नापसंदीदा सब्जी की बात की जाए, तो करेले का नाम शीर्ष स्थानों पर आता हैं। क्योंकि इसका स्वाद कड़वा होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कड़वा करेला आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करता हैं। जी हां, करेले में मौजूद आयरन, पोटैशियम, फाइबर, फास्फोरस, कैरोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, मैग्नीशियम, जिंक और मैगनीज जैसे पोषक तत्व शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। करेला कड़वा होता है लेकिन कई गुणों से धनी होता है। अपने आहार में इसे शामिल कर कई शारीरिक समस्याओं से निजात पाई जा सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह करेला सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

कोलेस्ट्रॉल लेवल करें कम

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपकी धमनियों में फैटी प्लेक जैम सकता है, जिससे आपके दिल को रक्त पंप करने के लिए मेहनत लगती है और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। कई जानवरों के अध्ययन में पाया गया कि करेला कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके समग्र हृदय स्वास्थ्य का समर्थन कर सकता है। इसके रस के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल में कमी आती है।

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद

करेला आंखों के लिए भी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, यह बात कर्नाटक के मुदिगेरे कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर के एक रिसर्च में सामने आई है। शोध में कहा गया कि इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों की बीमारियों के जोखिम से बचाव कर सकता है। इतना ही नहीं यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

दिलाता है मुंह के छालों से निजात

करेला मुंह के छालों के लिए अचूक दवा है। करेले की पत्तियों का रस निकालकर उसमें थोड़ मुलतानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें और मुंह के छालों पर लगाएं। मुलतानी मिट्टी ना मिले तो करेले के रस में रूई को डुबोकर छाले वाली जगह पर लगाएं और लाह को बाहर आने दें। इससे मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

हैजा में फायदेमंद

हैजा में भी करेले से फायदा होता है। 20-30 मिली करेला के जड़ का काढ़ा बना लें। इसे तिल के तेल में मिलाकर पीने से हैजा में लाभ होता है। 5 मिली करेला के पत्ते के रस में तेल मिलाकर सेवन करने से भी हैजा में लाभ होता है।

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

कैंसर से लड़ने वाले गुण

शोध बताते हैं कि करेला में कैंसर से लड़ने वाले कुछ यौगिक होते हैं। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चला कि करेला का रस कोलन, फेफड़े और नासोफरीनक्स की कैंसर कोशिकाओं को मारने में प्रभावी था। एक अन्य अध्ययन के अनुसार, करेला का रस कैंसर सेल खत्म करने और स्तन कैंसर की कोशिकाओं के विकास और प्रसार को रोकने में सक्षम था।

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

ठीक होते हैं घाव

घाव पर करेले के जड़ को पीस कर लगाने से घाव पक जाता है और मवाद भी निकल जाता है। इससे घाव जल्दी ठीक हो जाता है। अगर आपके पास करेले का जड़ नहीं है तो इसकी पत्तियों को पीस कर गर्म करके पट्टी बांध लें। इससे फोड़ा पक जाएगा और पस भी निकल जाएगी।

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

वजन घटाने में फायदेमंद

वजन घटाने के घरेलू उपाय के तौर पर भी करेला एक कारगर भूमिका निभा सकता है। दरअसल, एक वैज्ञानिक शोध में बढ़ते वजन के लिए करेले के फायदे देखे गए हैं। अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया कि उच्च वसा का सेवन करने वाले चूहों में करेले का एंटीओबेसिटी प्रभाव पाया गया, जिससे बढ़ते वजन में रुकावट देखी गई। इसके साथ ही लिपिड मेटाबोलिज्म में बढ़ोतरी पायी गई। फिलहाल, मनुष्यों पर इसके प्रभाव के लिए अभी और शोध की आवश्यकता है।

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

मजबूत बनता है इम्यूनिटी सिस्टम

करेला वायरस और बैक्टीरिया से लड़कर आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। यह एलर्जी और अपच की परेशानी को मिटाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीमारी से शरीर को बचाने में मदद करते हैं। वहीं करेला फ्री रेडिकल के डैमेज को भी रोकता है जिससे कई प्रकार के कैंसर की भी रोकथाम होती है।

आपकी सेहत में मिठास लाने का काम करेगा कड़वा करेला, जानें इससे मिलने वाले फायदे

लिवर की सफाई

करेला लिवर के लिए एक अच्छा डिटॉक्सिफाय एजेंट का काम कर सकता है, जो शरीर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद कर सकता है। नेशनल ताइवान यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, करेले का अर्क ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करके अल्कोहलिक फैटी लिवर की बीमारी पर सकारात्मक प्रभाव दिखा सकता है। एक अन्य शोध के मुताबिक करेला, फैटी लिवर की बीमारी बढ़ने के दौरान फैट के जमाव को रोकने में मदद कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी