न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्कआउट से पहले पानी और खाने को लेकर हैं कुछ खास नियम, करेंगे पालन तो मिलेगा पूरा फायदा

शरीर को स्वस्थ और दुरुस्त रखने के लिए हम एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन इससे जुड़े कुछ नियमों पर ग़ौर नहीं करते। एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद कब पानी पीना है कब खाना है जैसी तमाम अहम बातों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते है जिसके चलते बीमारी के साथ-साथ सेहत संबंधी कई परेशानी आ सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jun 2022 10:18:04

वर्कआउट से पहले पानी और खाने को लेकर हैं कुछ खास नियम, करेंगे पालन तो मिलेगा पूरा फायदा

शरीर को स्वस्थ और दुरुस्त रखने के लिए हम एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन इससे जुड़े कुछ नियमों पर ग़ौर नहीं करते। एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद कब पानी पीना है कब खाना है जैसी तमाम अहम बातों को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते है जिसके चलते बीमारी के साथ-साथ सेहत संबंधी कई परेशानी आ सकती हैं। एक्सरसाइज के दौरान कुछ नियमों का पालन करना ज़रूरी है। ये नियम एक्सरसाइज के नियमों के बराबर ही महत्वपूर्ण हैं। इनमें चूक जहां वर्जिश के फ़ायदों से दूर कर सकती है, वहीं रोगी भी बना सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही ज़रूरी जानकारियां आपके साथ साझा कर रहे हैं...

workout,workout rules,exercise,exercise rules,water before exercise,food before exercise,Health,health news,healthy living

एक्सरसाइज से पहले पानी पीने का समय

अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग एक्सरसाइज शुरू होने से तुरंत पहले पानी पीते हैं ताकि एक्सरसाइज के दौरान पानी की ज़रूरत न महसूस हो। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। भले ही एक्सरसाइज के दौरान शरीर का हाइड्रेटेड रहना बेशक ज़रूरी है लेकिन ध्यान रहे कि एक्सरसाइज से तुरंत पहले पानी पीने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्सरसाइज से आधा घंटा पहले पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही एक साथ अधिक पानी भी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, अधिक पानी पीने से एक्सरसाइज करने में परेशानी आ सकती है। पानी इतना पिएं कि आपका गला तर हो जाएं।

workout,workout rules,exercise,exercise rules,water before exercise,food before exercise,Health,health news,healthy living

एक्सरसाइज के बाद पानी पीने का समय

अब बात करते है एक्सरसाइज के बाद पानी पीना। इसको लेकर भी कुछ नियम है। एक्सरसाइज के तुरंत बात पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, एक्सरसाइज के दौरान शरीर गर्म हो जाती है। ऐसे में उसके तुरंत बाद पानी पीने से मांसपेशियों को झटका लग सकता है जिससे सीने में दर्द, पेट दर्द, उल्टी आदि सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए एक्सरसाइज के 20-25 मिनट बाद ही पानी पिएं। तब तक शरीर का तापमान सामान्य हो चुका होता है।

workout,workout rules,exercise,exercise rules,water before exercise,food before exercise,Health,health news,healthy living

व्यायाम के दौरान पानी पीने का समय

एक्सरसाइज़ के दौरान शरीर से पसीना बहुत ज़्यादा निकलता है जिसके कारण डिहाइड्रेशन होने का डर रहता है। पसीना निकलने के कारण शरीर पानी की मांग करता है और गला सूखने लगता है। ऐसे में आप ज्यादा पानी पीने की बजह केवल इतना पानी पिएं जिससे गले का सूखापन, चक्कर और डिहाइड्रेशन की समस्या न हो। बस इस बात का ध्यान रखें कि एक्सरसाइज करते-करते पानी बिल्कुल नहीं पीना है। इससे तबियत बिगड़ना और उलटी की हो सकती है। इसलिए पहले आराम से बैठ जाएं, लंबी सांसें भरें, फिर पानी पिएं और 2-3 मिनट रुककर ही एक्सरसाइज फिर से शुरू करें। यदि एक्सरसाइज से आधा घंटा पहले पानी पिया है तो हल्की एक्सरसाइज या योग में पानी पीने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दौड़ते और टहलने के दौरान पानी का सेवन बिलकुल भी न करें। अगर आप पानी पीते है तो पेट दर्द, जी मिचलाना और उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ साकता है। इसके अलावा पेट भरा होने की वजह से ज्यादा देर तक दौड़ना या चलना मुश्किल हो जाता है। पेट भरा होने के कारण थकान जल्दी महसूस होती है।

workout,workout rules,exercise,exercise rules,water before exercise,food before exercise,Health,health news,healthy living

वर्कआउट से पहले खाना है या नहीं

वर्कआउट के दौरान शरीर की मुद्रा बार-बार बदलती है जिससे शरीर के पुर्ज़े पूरी तरह से हिल जाते हैं। ऐसे में अगर आप वर्कआउट से पहले कुछ खा लेते है तो आपको पेट दर्द, उबकाई, आलस और आंतों की अकड़न की शिक़ायत हो सकती है। यहां तक कि उल्टी भी हो सकती है। खाना खाने के 3-4 घंटे बाद ही वर्कआउट करना चाहिए। हालांकि वर्कआउट सुबह के समय ख़ाली पेट ही करें, वही सेहत को ज्यादा फायदा पहुंचाता है।

workout,workout rules,exercise,exercise rules,water before exercise,food before exercise,Health,health news,healthy living

वर्कआउट के बाद कब खाएं

अब बात करते है वर्कआउट के बाद खाना खाने के नियम को लेकर। एक्सरसाइज के आधे घंटे बाद आप जूस या नारियल पानी पी सकते हैं। उसके आधा घंटे बाद ही कुछ खाएं। अगर आप वर्कआउट के तुरंत बाद कुछ खा लेते है तो आपको पेट में गैस और एसीडिटी की समस्या हो सकती है।

workout,workout rules,exercise,exercise rules,water before exercise,food before exercise,Health,health news,healthy living

वर्कआउट के बाद स्नान कब करना है

वर्कआउट के बाद स्नान को लेकर भी कुछ नियम है। दरअसल, वर्कआउट के बाद शरीर गर्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप तुरंत नहाने चले जाते है तो आपको बुख़ार, ज़ुकाम, सिर दर्द, कमज़ोरी आदि होने का ख़तरा हो सकता है। इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि वर्कआउट के बाद 15-20 स्ट्रेचिंग करे और कुछ देर आराम करें ताकी शरीर का तापमान और ब्लड प्रेशर दोनों सामान्य हो जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत