न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली 2025: पटाखे जलाने से पहले अपनाएं ये सुरक्षा टिप्स, सुरक्षित रहें और खुशियां मनाएं

दिवाली 2025 पर पटाखे जलाते समय सुरक्षित रहें। जानें घर पर फर्स्ट एड, सही कपड़े, कान-आंख सुरक्षा, खुले मैदान में आतिशबाजी और अन्य जरूरी सुरक्षा टिप्स। दिवाली की खुशियां बनाएं सुरक्षित।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 10:20:45

दिवाली 2025: पटाखे जलाने से पहले अपनाएं ये सुरक्षा टिप्स, सुरक्षित रहें और खुशियां मनाएं

दिवाली का पर्व आज 20 अक्टूबर को पूरे देश में उल्लास और रोशनी के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन घरों में दीये जलाए जाते हैं, रंगोली सजाई जाती है और आतिशबाजी का आनंद लिया जाता है। लेकिन इस खुशियों के बीच थोड़ी लापरवाही कभी-कभी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। हर साल दिवाली के अवसर पर पटाखों के कारण आग लगने, चोट लगने और गंभीर दुर्घटनाओं के मामले सामने आते हैं। इसलिए पटाखे जलाते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, ताकि यह त्योहार सुरक्षित और खुशहाल रहे। आइए जानते हैं कुछ अहम सुरक्षा उपाय:

1. घर पर रखें फर्स्ट एड बॉक्स

त्योहार के समय फुलझड़ियां और अनार जलाते हुए अक्सर छोटी-मोटी चोटें लग सकती हैं। ऐसे में घर पर फर्स्ट एड बॉक्स तैयार रखें। इसमें एंटीसेप्टिक क्रीम, पेन किलर, पट्टी, रुई और ग्लव्स जरूर शामिल हों।

2. कान और आंखों की सुरक्षा

कई पटाखों की आवाज़ 100 डेसिबल से ज्यादा होती है, जिससे कानों की सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि पटाखे जलाते समय इयरप्लग का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए जीरो पावर या ट्रांसपेरेंट चश्मा पहनें।

3. सही कपड़े पहनें

पटाखे जलाते समय कपड़ों का चुनाव भी महत्वपूर्ण है। सिंथेटिक या नायलॉन कपड़े जल्दी आग पकड़ सकते हैं और त्वचा से चिपक सकते हैं। इसलिए सिर्फ कॉटन के फिटिंग कपड़े पहनें और ढीले-ढाले कपड़े या दुपट्टा पहनने से बचें।

4. खुले मैदान में आतिशबाजी करें

पटाखे हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर जलाएं। घर के अंदर, बालकनी या संकरी जगह पर पटाखे जलाना खतरनाक हो सकता है। बंद स्थान में आतिशबाजी से धमाका, आग और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।

5. हाथ में पकड़कर न जलाएं

पटाखे को हाथ में पकड़कर जलाना बेहद जोखिमपूर्ण है। इससे हाथ और चेहरे पर गंभीर चोट लग सकती है। हमेशा धरती पर या पटाखा स्टैंड में रखकर ही जलाएं।

6. पुराने या खराब पटाखे न जलाएं

कभी-कभी पुराने या खराब पटाखे अचानक फट सकते हैं और गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। केवल सुरक्षित और प्रमाणित पटाखों का ही उपयोग करें।

दिवाली का पर्व खुशियों और रोशनी का प्रतीक है। इन सुरक्षा उपायों का पालन करके आप दिवाली की आनंदमयी रात को सुरक्षित और उल्लासपूर्ण बना सकते हैं। याद रखें, सुरक्षा के बिना त्योहार का आनंद अधूरा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत