न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली 2025: ग्रीन पटाखे भी पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त नहीं, आतिशबाजी से पहले अपनाएं ये सावधानियां

दिवाली 2025 में ग्रीन पटाखे भी पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त नहीं होते। जानें ग्रीन पटाखों की खासियत, उनकी सीमाएं और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सावधानियां।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 4:12:56

दिवाली 2025: ग्रीन पटाखे भी पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त नहीं, आतिशबाजी से पहले अपनाएं ये सावधानियां

दिवाली का त्यौहार खुशियों और रोशनी का प्रतीक है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में यह त्योहार वायु प्रदूषण को भी कई गुना बढ़ा देता है। पिछले कई सालों से पटाखों पर कड़े प्रतिबंध लगे हुए हैं, लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट ने कुछ विशेष शर्तों के साथ ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। हालांकि, पर्यावरण विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रीन पटाखे भी पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त नहीं होते; केवल इनसे निकलने वाला धुआं और हानिकारक तत्व पारंपरिक पटाखों की तुलना में कम होते हैं। इसलिए दिवाली पर सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से आतिशबाजी करना जरूरी है। आइए जानते हैं ग्रीन पटाखों की विशेषताएं, उनकी सीमाएं और आतिशबाजी से पहले किन सावधानियों का ध्यान रखें।

ग्रीन पटाखे क्या हैं?

ग्रीन पटाखे पारंपरिक पटाखों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे होते हैं। इन्हें CSIR-NEERI ने 2018 में विकसित किया था। इन पटाखों में हानिकारक रसायनों की मात्रा काफी कम होती है या उनकी जगह पर्यावरण के अनुकूल तत्वों का उपयोग किया जाता है। जैसे:

जिओलाइट और आयरन ऑक्साइड: जलने पर कम धुआं और कम हानिकारक गैसें छोड़ते हैं।

कम शोर: पारंपरिक पटाखों का शोर 160 डेसिबल तक हो सकता है, जबकि ग्रीन पटाखों का शोर लगभग 110-125 डेसिबल होता है।

इनसे निकलने वाली गैसें और धुआं पारंपरिक पटाखों की तुलना में कम हानिकारक होते हैं, लेकिन पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होते।

क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण मुक्त हैं?

ग्रीन पटाखे पूर्णतः पॉल्यूशन फ्री नहीं होते। ये पारंपरिक पटाखों की तुलना में लगभग 30-40% कम प्रदूषण करते हैं। फिर भी इनमें कुछ धुआं, हानिकारक गैसें और छोटे कण निकलते हैं। यदि बहुत सारे लोग एक ही समय में ग्रीन पटाखे जलाते हैं, तो यह मामूली प्रदूषण भी मिलकर गंभीर समस्या बन सकता है। CPCB के विशेषज्ञों के अनुसार, जो भी वस्तु धुआं पैदा करती है, वह पूरी तरह इको-फ्रेंडली नहीं हो सकती।

आतिशबाजी से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

1. केवल असली ग्रीन पटाखे खरीदें

ग्रीन पटाखों पर QR कोड होना जरूरी है। इसे स्कैन कर के असली या नकली होने की पुष्टि करें।

नकली ग्रीन पटाखों में अधिक प्रदूषण फैलाने वाले केमिकल हो सकते हैं।

2. पटाखे जलाने का समय निर्धारित करें

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दिल्ली-एनसीआर में पटाखे सुबह 6-7 बजे और रात 8-10 बजे के बीच ही जलाएं।

इससे एक ही समय में अत्यधिक आतिशबाजी नहीं होगी और प्रदूषण स्तर कम रहेगा।

3. बीमार, बुजुर्ग और बच्चों का ध्यान रखें

धुएं से अस्थमा, एलर्जी और सांस की तकलीफ वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं।

ऐसे लोग घर में रहें, एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें या N95 मास्क पहनें।

4. कम मात्रा में और खुले स्थान पर पटाखे जलाएं

ज्यादा पटाखे जलाने से नुकसान बढ़ता है।

बंद या भीड़भाड़ वाले इलाके से बचें। खुले मैदान, पार्क या सोसाइटी के खुले क्षेत्र में दूरी बनाकर ही पटाखे जलाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत