न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना महामारी ने लोगों की नींद पर डाला बुरा असर, रिसर्च में दावा - 20% से बढ़कर 60% हुई नींद न आने वालों की तादाद

कोरोना महामारी ने लोगों की नींद पर बुरा असर डाला है। दुनियाभर में कई लोग कोरोनासोम्निया (कोरोना+इंसोम्निया) नामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 4:54:06

कोरोना महामारी ने लोगों की नींद पर डाला बुरा असर,  रिसर्च में दावा -  20% से बढ़कर 60% हुई नींद न आने वालों की तादाद

कोरोना महामारी ने लोगों की नींद पर बुरा असर डाला है। दुनियाभर में कई लोग कोरोनासोम्निया (कोरोना+इंसोम्निया) नामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं। अमेरिकन एकेडेमी ऑफ स्लीप मेडिसिन के 2020 के सर्वे में खुलासा किया है कि अमेरिका में 20% लोग नींद न आने की समस्या से जूझ रहे थे लेकिन पिछले एक साल में तनाव की वजह से यह बढ़कर 60% हो गया है। इनमें से आधे लोगों ने माना कि उनकी नींद की गुणवत्ता काफी बिगड़ गई है। फिलहाल संक्रमण भले ही कम हो रहा हो , लेकिन 41 % वयस्कों ने कहा, उन्हें कोरोनाकाल की शुरुआत के मुकाबले इन दिनों ज्यादा घबराहट रहती है ।

ऐसे में अगर आप भी इस बीमारी से परेशान है तो नीचे दिए गए इन उपायों की मदद से इससे निजात पा सकते है...

- कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंस के प्रोफेसर मैथ्यू वॉकर के मुताबिक बिस्तर पर लेटने के बाद 25 मिनट के अंदर अगर आपको नींद नहीं आती है तो उठ जाएं। थोड़ा स्ट्रेच करें। सोफे पर बैठकर ध्यान लगाएं। कम रोशनी में किताब पढ़ें। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। खुशनुमा पॉडकॉस्ट सुन सकते हैं। कुर्सी पर बैठकर आर्ट बनाएं। नींद आने लगे तो वापस बिस्तर पर जाएं। पर ध्यान रखें जब तक थकान न लगे, तब तक बिस्तर पर न जाएं।

- क्लीनिकल सायकोलॉजिस्ट माइकल ब्रूस कहते हैं कि रोज सुबह 15 मिनट धूप जरूर लें। इससे मेलाटोनिन रिलीज रुक जाता है। इससे सुबह ब्रेन फॉग की स्थिति नहीं बनती। इसके अलावा रोज एक्सरसाइज करें। इससे गंभीर अनिद्रा से ग्रस्त लोगों की नींद में 20 मिनट का इजाफा देखा गया है। इसके अलावा रोजाना उठने का समय एक ही रखे। भले ही नींद कम हुई हो। छुट्टी के दिन भी ज्यादा न सोएं। धीरे-धीरे सोने का समय बेहतर हो जाएगा।

- पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में स्लीप मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ इलीन रोसेन कहते हैं कि सोने से एक-दो घंटे पहले खाली कागज पर उन बातों को लिख लें, जो आपको परेशान करती हैं। जैसे कोई काम करना है, किसी से फोन पर बात करना या बिल भरना है आदि। यह सब लिखकर थोड़ी देर बाद उस कागज को मोड़कर फेंक दें। इसे विचारों का निर्वहन कहते हैं।

- ड्रॉ. ब्रूस कहते हैं कि बिस्तर को वर्कस्टेशन न बनाएं। इससे दिमाग सतर्क और तनावग्रस्त रह सकता है। घर में दूसरे रूम में सोने का विकल्प है तो भी फायदा मिल सकता है। दिन में जो चीजें नहीं देख पाए, उसके लिए स्क्रीन में आंखें गड़ाकर रात खराब न करें। दोपहर 2 बजे के बाद कॉफी-चाय न पीएं। इससे शरीर को मेटाबॉलिज्म के लिए पर्याप्त वक्त मिल जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन